बालोतराराजस्थानस्वास्थ्य

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोतरा द्वारा रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

संवाददाता संतोष कुमार बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा, 30 नवंबर। माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा जारी एक्शन प्लान के निर्देशानुसार तथा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 09 दिसंबर की भावना से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बालोतरा द्वारा राजकीय नाहटा चिकित्सालय, बालोतरा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिद्धार्थ दीप (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) ने रक्त की महत्ता बताते हुए बताया कि रक्तदान द्वारा किसी को जीवनदान देकर जो आत्मिक आनंद मिलता है। उसका न तो कोई मूल्य आंका जा सकता है न ही उसे शब्दों में व्यक्त किया जा सकता है। रक्तदान सामाजिक समानता व समरसता सिखाता है। रक्तदान शरीर द्वारा रक्त बनाने की क्रिया को तीव्र करता है और यही जीवनदाय रक्त को एकत्र करने का एकमात्र उपाय है। रक्त कणों का जीवन 90 से 100 दिन तक होता है, प्रतिदिन हमारे शरीर में रक्त का क्षय होता है और नया रक्त बन जाता है, जिसका हमें अनुभव भी नहीं होता है इसलिए उन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में राजकीय नाहटा चिकित्सालय, बालोतरा के प्रमुख स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी भवानी शंकर गहलोत व चिकित्सालय के डॉक्टर्स उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button