दिनांक 30 नवंबर 2023 को नेकी की दीवार नीड़ी हेल्प ग्रुप के द्वारा आज एक जरूरत मंद परिवार की बेटी का कन्यादान किया गया ।आज एक बार फिर संस्था के सभी साथियों के सहयोग से बहन की शादी के लिय घर में उपयोग आने वाली लगभग सभी समान कन्यादान स्वरूप में दिया गया।
*आज के इस कन्यादान की अध्यक्षता गजेंद्र ठेकेदार ने की*
ठेकेदार ने सभी से आहवान किया की हम सबको अपने आस पास रहने वाले जरूरत मंद परिवार की हर संभव मदद करनी चाहिए।ओर विशेष रूप से साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए।
*संस्था के वरिष्ट उप प्रधान अनिल शर्मा ने बताया की संस्था के हर संभव कोशिश रहती है की कोई भी जरूरत मंद परिवार हमारी संस्था के पास सहयोग की उम्मीद से आता है तो वो खाली न जाय*
*संस्था के संस्थापक मनीष गोगिया ने घर पर हुवे इस कन्यादान में लड़की के भाई एवम् माता जी का आदर सत्कार करते हुवे सबसे पहले सभी अथितियो को चाय नाश्ता करवाया और फिर अनिल शर्मा के द्वारा लड़की की माता जी को कन्यादान का समान सौंपा ताकि लड़की की शादी अच्छे से हो सके*
*लड़की की माता जी को बहन की शादी के लिय 51 बर्तन का सेट,लहंगा चोली,कुकर,ट्रे सेट,प्रेस,सीनरी,कप सेट, हॉट केस, थर्मस ,मिल्टन बॉटल,पैंट शर्ट,साडिया, गर्म सूट,कार्डिगण,डबल बेड कंबल,अटेची,मिक्सी,लेडीज पर्स,वाटर केमपर एवम 501 रुपए नकद कन्यादान दिया गया*
अनिल शर्मा ,गजेंद्र ठेकेदार मनीष गोगिया,सुनील शर्मा,दिनेश गोगिया की गरीमामई उपस्थिति रही
*मनीष गोगिया ने बताया की दिसंबर में उनकी संस्था की 4 वर्षगांठ के उपलक्ष में जल्दी ही एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा जो भी साथी इसमें इच्छानुसार रक्तदान करना चाहता है वो संस्था के किसी भी साथी से सीधा संपर्क कर सकता है*