ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

8वीं कक्षा के छात्र ने जीती 1 करोड़ की राशि

हरियाणा सीएम खट्टर ने दी फोन करके बधाई

 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

लोकप्रिय टीवी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति 15 ने पिछला हफ्ता ‘किड्स जूनियर वीक’ स्पेशल मनाया था, जिसमे 8 से 15 साल के बीच के बच्चो ने हिस्सा लिया। तो वहीं, हरियाणा के रहने वाले आठवीं के छात्र मयंक ने कुछ ऐसा कारनामा किया, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। यही नहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी मयंक को बधाई दी है।

दरअसल, हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के रहने वाले कक्षा 8 के छात्र मयंक ने कौन बनेगा करोड़पति जूनियर में इतिहास बनाते हुए न केवल उसने 1 करोड़ रुपए का सफलतापूर्वक जवाब दिया। मयंक ने कौन बनेगा करोड़पति जूनियर में 1 करोड़ रुपए की राशि जीतक मां-बाप का ही नहीं, बल्कि प्रदेश का नाम भी रोशन कर दिया।

हरियाणा का नाम रोशन करने वाले मयंक को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी को बधाई दी। सीएम खट्टर ने मयंक के पिता से फोन बातचीत करते हुए बधाई दी और मयंक के उज्जवल भविष्य की कामना की। इतना ही नहीं, सीएम खट्टर ने उन्हें चंडीगढ़ आने का न्योता भी दिया। साथ ही, फोन मयंक के पिता से बातचीत का अंश सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।

सीएम खट्टर ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, ‘हरियाणा के महेंद्रगढ़ के लाल, आठवीं कक्षा के होनहार छात्र मयंक ने KBC जूनियर में अपने ज्ञान और कौशल से 1 करोड़ रुपये की राशि जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। जीनियस बेटे के पिता से फ़ोन पर बात कर उन्हें बधाई दी और मयंक के उज्जवल भविष्य की कामना की।’

अमिताभ बच्चन को भी कर दिया हैरान

8वीं कक्षा में पढ़ने वाले मयंक ने अपने अटूट विश्वास के साथ गेम शो में पूछे गए हर एक सवाल का उत्तर दिया, जिसकी सहारना अमिताभ बच्चन ने भी की। इतना ही नहीं, मयंक ने अपने तेजतर्रार जवाबों से शो के होस्ट यानी अमिताभ बच्चन को भी हैरानी में डाल दिया था।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button