ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

संदीप फौजी हत्याकांड में गैंगस्टर पपला गुर्जर बरी

नारनौल में दो ने मारी थी गोलियां पुलिस ने सिर्फ पपला को आरोपी बनाया पुलिस की इसी चुक से बचा पपला

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल। हरियाणा राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम गुर्जर उर्फ पपला को गुरुवार को एक हत्या के मामले में अदालत ने रिहा कर दिया। पपला पर यह मामला वर्ष 2014 में दर्ज किया गया था । गुरुवार को इस मामले पर सुनवाई के दौरान नारनौल के ऐडिशनल सेशन जज की कोर्ट ने पपला को संडे का लाभ देते हुए रिहा कर दिया। विक्रम उर्फ पपला गुर्जर इस समय गुरुग्राम की भोंडसी जेल में बंद है। अभी भी उस पर कई मामले चल रहे हैं।

नारनौल के महेंद्रगढ़ रोड पर गत 23 दिसंबर 2014 को बाबा खेतानाथ कोम्प्लेक्स के पास बाइक सवार दो हथियार बंद बदमाशों ने संदीप फौजी नामक युवक की हत्या कर दी थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने इस हत्याकांड में विक्रम उर्फ पपला गुर्जर को ही नामजद आरोपी बनाया था। नारनौल के शहर थाने में दर्ज प्राथमिकी नंबर 522 में विक्रम उर्फ पपला गुर्जर पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 34व 120 के तहत तथा आर्म एक्ट भी लगाया गया था।

इस केस की सुनवाई नारनौल के अतिरिक्त सेशन जज की कोर्ट में हुई लंबे समय से चल रही सुनवाई के दौरान पुलिस अदालत में पपला गुर्जर पर लगाए गए आरोपों को साबित नहीं कर पाई । ऐसे में दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद गुरुवार को अदालत ने विक्रम उर्फ पपला गुर्जर को संदेह का लाभ देते हुए इस मामले से से बरी कर दिया।

अधिवक्ता कुलदीप भरगड़ ने बताया कि संदीप फौजी की हत्या बाइक पर आए दो हथियारबन्द लोगों ने की थी। लेकिन पुलिस ने इस केस में सिर्फ विक्रम उर्फ पपला गुर्जर को ही आरोपी बनाया था ।‌ अदालत में बहस के दौरान जब बचाव पक्ष ने इस मुद्दे को उठाया तो सरकारी वकील कोर्ट को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए । इस पर अदालत ने पपला गुर्जर को संदेह का लाभ देते हुए सभी आरोपों से मुक्त कर दिया।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button