ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़स्वास्थ्यहरियाणा
एचडीएफसी बैंक, नारनौल द्वारा “रक्तदान शिविर”का सफल आयोजन

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
एचडीएफसी बैंक, नारनौल द्वारा “रक्तदान शिविर”का सफल आयोजन
एचडीएफसी बैंक द्वारा आज सुबह 10.30 बजे भगवान सत्यनारायण मंदिर (पंजाबी बहावलपुरिया धर्मशाला) पुस्तक गली, मौहल्ला मिश्रवाड़ा में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारंभ श्रीमती भारती सैनी, जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा एवं पूर्व चेयरपर्सन नगर परिषद नारनौल ने किया, वहीं अध्यक्षता संजय यादव उप-प्रधान नगर परिषद ने की।
*इस अवसर पर दयानंद सोनी पूर्व पार्षद एवं सदस्य जिला ग्रीवेंस कमेटी, नारनौल, नगर पार्षद सेंकी मित्तल, धर्मचंद छाबड़ा प्रधान सनातन धर्म सभा, भारत जौहरी, रामजीलाल सैनी, अशोक सोनी, सुरेंद्र चौधरी पूर्व जिला प्रबंधक हैफेड एवं किशन सोनी प्रबंधक एचडीएफसी बैंक अपने पूरे स्टाफ सहित उपस्थित थे। रक्तदान शिविर में सिविल अस्पताल नारनौल के स्टाफ ने सहयोग किया।*
एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक कृष्ण सोनी ने सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए बताया कि उनके बैंक द्वारा हर साल पूरे देश में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। उनकी नारनौल की ब्रांच द्वारा भी अगले दो महीने में कम से कम 5 रक्तदान शिविर विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। आज का यह उनका पहला रक्तदान शिविर हैं।
*पूर्व चैयरमेन नगर परिषद भारती सैनी एवं संजय यादव उपप्रधान नगर परिषद नारनौल ने एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक कृष्ण सोनी व समस्त स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा आयोजित किया गया रक्तदान शिविर का कार्य बड़ा ही पुण्य का कार्य है, क्योंकि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता। इसमें रक्तदाता के द्वारा द्वारा दी गई खून की एक-एक बूंद लोगों के जीवन को बचाने व उन्हें नई जिंदगी देने के काम आती है, इसीलिए रक्तदान को महादान का दर्जा दिया गया है।*
अतिथि के रूप में दयानंद सोनी पूर्व पार्षद एवं जिला ग्रीवेंस कमेटी सदस्य जिला महेंद्रगढ़ ने भी एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें ऐसे पुनीत कार्य करने के लिए बधाई दी और उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें हमेशा हर संभव सहयोग देने को तैयार है।

Subscribe to my channel


