खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

विधान सभा किशनगढ़ बास से भाजपा प्रत्यासी रामहेत यादव को कोटकासिम क्षेत्र से रामहेत यादव को मिल रहा भारी संख्या में समर्थन 

 

 पत्रकार जयबीर सिंह तिजारा

(कोटकासिम)

भाजपा प्रत्यासी रामहेत यादव के पक्ष में काफी संख्या में लोग रहे मौजूद

जनता जनार्दन ने रामहेत सिंह यादव को भारी मतों से जिताने का वादा किया।

    क्षेत्र में रविवार को विधान सभा किशनगढ़ बास से भाजपा प्रत्यासी रामहेत यादव के पक्ष में कई गांवों में चोपाल कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमे केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव ने आमजन से भाजपा और रामहेत यादव के पक्ष में वोट करने की अपील की। यादव ने जोड़िया,बूढ़ी बावल,फतियाबाद, पाटन अहीर आदि गांवों का दौरा किया। अंत में यादव का काफिला हरियाणा बॉर्डर के पास स्थित बिलाहेड़ी गांव में पहुंचा जहां ग्रामीणों ने फूल माला व साफा पहनाकर यादव का भारी दल बल के साथ सम्मान कर समर्थन दिया और जनता जनार्दन ने रामहेत सिंह यादव को भारी मतों से जिताने का वादा किया।

*यह जीत आप और हम सबकी जीत होगी – भास्कर भारद्वाज*

 इस दौरान यादव ने मंच पर बैठे क्षेत्र के जाने माने ज्योतिषी गुरुदेव भास्कर भारद्वाज की तरफ इशारा करते हुए कहा की साधु संतो और धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन करने सहित धर्म प्रचार में लगे लोगों का हम पर आशीर्वाद स्वरूप साथ रहना निश्चित ही सफलता की ओर इशारा करता है। वहीं गुरुदेव भास्कर ने भी लोगों से भाजपा को सपोर्ट करने हेतु निवेदन किया। इस दौरान अनेक भाजपा कार्यकर्ता व पार्टी पदाधिकारियों सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

*ये रहे मौजूद*

   इस दौरान यादव के काफिले के साथ उत्तराखंड के पूर्व सीएम रमेश पोखरियल निशक, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव, पंडित वेद प्रकाश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामनिवास यादव, वीरेंद्र एमपीएस, सरपंच शमशेर यादव, आशीष यादव, श्रीराम यादव, बलवीर यादव, बिमला ,धर्मपाल यादव, डॉ.नीलम यादव कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button