बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

नवजात शिशु की मृत्यु प्रकरण में मेडिकल बोर्ड गठित, तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश

नाहटा जिला चिकित्सालय में चिकित्सा लापरवाही के आरोपों की होगी निष्पक्ष जांच, दोषी पाए जाने पर नियमानुसार होगी कार्रवाई

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

बालोतरा, 16 अक्टूबर। राजकीय नाहटा जिला चिकित्सालय में नवजात शिशु की मृत्यु के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए चिकित्सा प्रशासन ने मेडिकल बोर्ड का गठन किया है। बोर्ड को तीन दिवस के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर यदि किसी भी स्तर पर चिकित्सा संबंधी लापरवाही प्रमाणित होती है, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ कमलेश चौधरी ने बताया कि 15 अक्टूबर 2026 की रात्रि को प्रसूता विमला के नवजात शिशु की आकस्मिक मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिजनों ने एसएनसीयू (विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई) में हंगामा किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन की सहायता लेनी पड़ी।

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए राजकीय नाहटा जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने मेडिकल बोर्ड का गठन कर तीन दिवस के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर घटना के कारणों तथा चिकित्सा प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही हुई या नहीं, इसका निर्धारण किया जाएगा। यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही प्रमाणित होती है, तो संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button