ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

राजेंद्र धाम तीर्थ पर 13 से 15 जनवरी तक मनाया जाएगा भव्य गुरु सप्तमी महा महोत्सव, आचार्य श्री रत्नाचल सुरीश्वर जी महाराज ने दी स्वीकृति

तीन दिवसीय महोत्सव में आचार्य श्री प्रदान करेंगे सानिध्य, श्री राज हर्ष हेमेन्द्र जैन ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने पाली पहुंचकर की विनती

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

पाली। आगामी गुरु सप्तमी महा महोत्सव का भव्य आयोजन राजेंद्र धाम तीर्थ पर 13 जनवरी से 15 जनवरी 2027 तक किया जाएगा। इस तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव में सानिध्य प्रदान करने के लिए आचार्य श्री रत्नाचल सुरीश्वर जी महाराज साहब ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।

श्री राज हर्ष हेमेन्द्र जैन ट्रस्ट की ओर से सायरमल नाहर (भीनमाल) सहित ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं गुरु भक्तों ने पाली पहुंचकर आचार्य श्री रत्नाचल सुरीश्वर जी महाराज साहब के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने आगामी गुरु सप्तमी महा महोत्सव में राजेंद्र धाम तीर्थ पधारकर तीन दिवसीय कार्यक्रम में अपनी पावन निश्रा एवं सानिध्य प्रदान करने की विनती की, जिसे आचार्य श्री ने सहर्ष स्वीकार किया।

13 से 15 जनवरी तक होगा तीन दिवसीय आयोजन

ओम प्रकाश बांठिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी गुरु सप्तमी महा महोत्सव 13 जनवरी से 15 जनवरी 2027 तक राजेंद्र धाम तीर्थ पर भव्य रूप से मनाया जाएगा। आचार्य श्री द्वारा महोत्सव में सानिध्य प्रदान करने की स्वीकृति मिलने से ट्रस्ट पदाधिकारियों एवं गुरु भक्तों में हर्ष का वातावरण है।

इस अवसर पर ट्रस्टी रमेश कुमार डीसा, महेश जैन, सुमेरमल गोठी, शांतिलाल डागा, जवेरीलाल मेहता, रतनलाल मालू सहित अनेक गुरु भक्त उपस्थित रहे। सभी ने आचार्य श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा आगामी महोत्सव को लेकर अपनी श्रद्धा एवं उत्साह व्यक्त किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button