बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

महावीर इंटरनेशनल गंगाशहर द्वारा निःशुल्क दंत एवं नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

गंगाशहर। महावीर इंटरनेशनल गंगाशहर द्वारा चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में जनकल्याण की भावना से राजकीय बांठिया बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीनासर में निःशुल्क दंत एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सा परामर्श प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीर सुमतीलाल बांठिया, MIF बीकानेर रहे। उन्होंने महावीर इंटरनेशनल गंगाशहर केंद्र द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कामना की कि केंद्र की जनसेवा गतिविधियां निरंतर इसी प्रकार चलती रहें और अधिक से अधिक लोगों को इनका लाभ मिले।

ASG आई हॉस्पिटल एवं डॉ. हितेश डागा के सहयोग से आयोजित इस शिविर में दंत चिकित्सा के अंतर्गत डॉ. हितेश डागा ने छात्राओं के दांतों की जांच की तथा उन्हें दांतों को स्वस्थ एवं मजबूत रखने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान 80 छात्राओं ने दंत जांच का लाभ लिया।

वहीं, ASG आई हॉस्पिटल के मार्केटिंग इंचार्ज श्री कपिल ने अपनी टीम के साथ 112 छात्राओं की नेत्र जांच की। जांच के दौरान जिन छात्राओं को आगे उपचार की आवश्यकता है, उनका चयन कर विद्यालय की प्रधानाचार्या को अवगत कराया गया, ताकि आवश्यकतानुसार उनके उपचार की व्यवस्था की जा सके।

शाला प्राचार्या मीना मीणा ने महावीर इंटरनेशनल , ASG हॉस्पिटल की टीम एवं डॉक्टर हितेश डागा का मोमेंटो प्रदान कर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल गंगाशहर के अध्यक्ष वीर त्रिलोक चंद बाफना, सचिव वीर चंद्र कुमार राखेचा, संभागीय अध्यक्ष वीर टोडर मल चोपड़ा, वीर जिनेंद्र कोचर, वीर कल्याणचंद चोपड़ा, वीर कन्हैयालाल बोथरा एवं वीर जेठमल नाहटा सहित विद्यालय की प्रधानाचार्या मीना जी, इंदिरा जी तथा अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

महावीर इंटरनेशनल गंगाशहर सेवा, संस्कार एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों को आत्मसात करते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इस प्रकार के निःशुल्क चिकित्सा शिविर समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा जरूरतमंदों तक चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। संस्था की यह पहल समाज के प्रति उसकी सेवा भावना, समर्पण एवं जनकल्याण के संकल्प को दर्शाती है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button