खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

गाधेरी सहित कई गांवों में भाजपा प्रत्याशी रामहेत यादव का हुआ भव्य स्वागत सत्कार

 

पत्रकार जयबीर सिंह (कोटकासिम)

भारी संख्या में पहुंच ग्रामीणों ने दिया भरपूर समर्थन

बड़सरा गांव में 31000₹ देकर किया रामहेत सिंह यादव को किया सम्मानित

 (कोटकासिम) खैरथल

     शुक्रवार को कोटकासिम क्षेत्र के गाधेरी सहित कई गांवों में भाजपा प्रत्याशी रामहेत सिंह यादव का ग्रामीणों ने गाजे बाजे के साथ भारी संख्या में एकत्रित होकर समर्थन दिया। वहीं प्रत्यासी यादव ने भी उनके इस प्यार को कभी नहीं भूलने और हमेशा उनकी मदद में खड़े रहने का वादा किया। क्षेत्र में प्रचार प्रसार में निकले रामहेत यादव ने अपने उद्बोधन में बोलते हुए कहा की भाजपा सरकार आपको आने वाले अगले पांच वर्षों में वह शासन देगी जिसमे आम आदमी अमन चैन से रहेगा और प्रदेश उन्नति की ओर अग्रसर होगा। वही उन्होंने गत वर्षों में जो परेशानियां आम जनता ने झेली है उनका भी जिक्र करते हुए कहा की आप अपने सुरक्षित भविष्य के लिए भाजपा को ही सपोर्ट करे। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button