ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

अटेली के 16 गांवों का दौरा कर 10 दिसंबर की जन- विश्वास रैली के लिए दिया न्यौता-डाॅ अभय सिंह यादव विधायक

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

         *अटेली के 16 गांवों का दौरा कर 10 दिसंबर की जन- विश्वास रैली के लिए दिया न्यौता-डाॅ अभय सिंह यादव विधायक*

               नांगल चौधरी के विधायक डॉ अभय सिंह यादव ने 10 दिसंबर 2023 रविवार को दौंगड़ा अहीर में आयोजित होने वाली जन विश्वास रैली को सफल बनाने के लिए अटेली विधानसभा क्षेत्र के 16 गांवों का दौरा किया।

        *डॉ यादव ने ग्रामीणों को निमंत्रण देते हुए कहा कि उन्होंने राजनीति के मायने बदले हैं, वे जाति-पाती की राजनीति से ऊपर उठकर राजनीति करते हैं। इसी का परिणाम है कि 2019 के चुनाव में गुर्जर समाज बाहुल गांवों में भी लोगों ने उन्हें भारी वोट देकर जिताया था। उन्होंने कहा कि वे जाती-पाती को ध्यान में रखकर राजनीति नहीं करते बल्कि पूरे क्षेत्र को एक साथ लेकर विकास करवाते हैं।*

                विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में 9 वर्षों तक लगातार काम किया है अब एक राजनीतिक रैली करने जा रहे हैं जिसमें उन्हें आपका सहयोग व समर्थन चाहिए। इसलिए 10 दिसंबर 2023 को दौंगड़ा अहीर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर उनकी ताकत बढ़ाए। गांवों में डीजे पर नाचते हुए मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ गांवों में स्वागत किया।

                *डॉ यादव ने शुक्रवार को गांव राता कला, राता खुर्द, मौहल्डा़, खैरानी, खराणा, बेवल, झिंगावन, मुंडायन, सुंदरह, कोका, रसूलपुर, नांगल, मोहनपुर, गुढ़ा, कैमला, उन्हानी व चेलावास गांवों का दौरा किया।*

                इस दौरान उनके साथ नांगल चौधरी पंचायत समिति अध्यक्ष कर्मपाल यादव, अटेली पंचायत समिति अध्यक्ष राजेंद्र यादव, शमशेर जिला पार्षद, मुरली प्रधान, नारनौल पंचायत समिति अध्यक्ष पंकज यादव, सीहमा पंचायत समिति अध्यक्ष राजकुमार यादव, पंचायत समिति अध्यक्ष निजामपुर विनोद यादव, सुरेश यादव रिटायर्ड डिप्टी डीए, सुभाष यादव एडवोकेट, हरिराम एडीओ, कपिल यादव पार्षद व निजामपुर सरपंच संगठन के प्रधान विक्रम के अलावा अनेक गांवों के सरपंच व पूर्व सरपंच के अलावा सम्मानित लोग उपस्थित थे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button