धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा में दो दिवसीय नि:शुल्क भोजन भंडारे का आयोजन, जरूरतमंदों को कराया भोजन

मानव सेवा ही सच्ची सेवा, निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य : दौलतराज सिंघवी जैन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

बालोतरा, 18 अक्टूबर 2026। मां आशापुरा जैन सेवा संस्थान एवं मानव जीव दया सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय नि:शुल्क भोजन भंडारे का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य के तहत पुराना बस स्टैंड के पास स्थित मां अन्नपूर्णा रसोई में जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क भोजन, मिष्ठान एवं फल वितरित किए गए।

मां आशापुरा जैन सेवा संस्थान के पूर्व अध्यक्ष जवेरीलाल मेहता ने बताया कि संस्थान की ओर से मानव सेवा एवं परोपकार की भावना को लेकर इस दो दिवसीय भोजन भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को भोजन उपलब्ध कराना तथा समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना रहा।

इस अवसर पर दौलतराज सिंघवी जैन ने कहा कि मानव सेवा का सच्चा सुख तभी प्राप्त होता है, जब हम निस्वार्थ भाव से दूसरों की मदद करते हैं। जरूरतमंदों की सेवा करना ही मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने समाज के लोगों से ऐसे पुण्य कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

कार्यक्रम में मानव जीव दया सेवा समिति के अध्यक्ष हीरालाल प्रजापति, दौलतराज सिंघवी, पारसमल बोकाडिया, श्रीमती ममता देवी एवं मां अन्नपूर्णा रसोई के ओमप्रकाश भाटी सहित सेवा संस्थान के सदस्यों का सहयोग रहा।

आयोजन के दौरान सेवा कार्य में योगदान देने वाले सभी सहयोगियों एवं संस्थान के सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button