उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तेलियाजोत पहुंचकर पूर्व सांसद के परिवार के प्रति जताई शोक संवेदना

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बस्ती पहुंचे। ग्राम कूड़ी में बनाए गए हेलीपैड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री कार से तेलियाजोत स्थित भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद के आवास पर पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद की पूज्य माताश्री स्वर्गीय यशोदा देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत यशोदा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, हर्रैया विधायक अजय सिंह, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ल, दयाराम चौधरी, ब्लॉक प्रमुख यशकान्त सिंह, राकेश श्रीवास्तव, अनिल दुबे, मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव, डीआईजी संजीव त्यागी, जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


