बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

आचार्य श्री राजेंद्र सूरीजी का द्विशताब्दी जन्मोत्सव 13 से 15 जनवरी 2027 तक, राजेंद्र धाम नाकोड़ा में होगा भव्य आयोजन

आचार्य श्री रत्नाचल सूरीजी महाराज ने त्रिदिवसीय गुरु सप्तमी महामहोत्सव में निश्रा प्रदान करने की विनती सहर्ष स्वीकार की

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

आचार्य श्री राजेंद्र सूरीजी का द्विशताब्दी जन्मोत्सव 13 से 15 जनवरी 2027 तक, राजेंद्र धाम नाकोड़ा में होगा भव्य आयोजन

आचार्य श्री रत्नाचल सूरीजी महाराज ने त्रिदिवसीय गुरु सप्तमी महामहोत्सव में निश्रा प्रदान करने की विनती सहर्ष स्वीकार की

बालोतरा। गुरुदेव आचार्य भगवंत श्री राजेंद्र सूरीजी महाराज के द्विशताब्दी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आगामी 13, 14 एवं 15 जनवरी 2027 को मारवाड़ के मोहनखेड़ा के नाम से विख्यात राजेंद्र धाम नाकोड़ा जी में त्रिदिवसीय गुरु सप्तमी महामहोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक महोत्सव को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।

आयोजन के निमित्त राजेंद्र धाम से गुरु भक्तों एवं ट्रस्ट पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल पाली पहुंचा, जहां आचार्य भगवंत श्री रत्नाचल सूरीजी महाराज के समक्ष आगामी त्रिदिवसीय गुरु सप्तमी महामहोत्सव में पावन निश्रा प्रदान करने हेतु विनती की गई।

गुरुदेव ने प्रतिनिधिमंडल की विनती को सहर्ष स्वीकार करते हुए महोत्सव में अपनी निश्रा प्रदान करने की स्वीकृति दी। इस दौरान गुरुदेव के समक्ष आयोजन की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई।

इस अवसर पर राजेंद्र धाम के मुख्य ट्रस्टी शायरमल जी नाहर (भीनमाल), शांतिलाल जी डागा, जवेरीलाल जी मेहता (बालोतरा), सुमेरमल जी गोठी (जसोल), सीईओ रतनलाल मालू, महेश जी जैन (राजेंद्र धाम), रमेश जी (डीसा) सहित अनेक गुरु भक्त उपस्थित रहे।

आचार्य श्री राजेंद्र सूरीजी महाराज के द्विशताब्दी जन्मोत्सव को लेकर गुरु भक्तों में विशेष उत्साह है। तीन दिवसीय इस महामहोत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button