अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

तिजारा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी आज चौथी लिस्ट जारी कर दी

 

संवाददाता अरुण कुमार शर्मा

 

तिजारा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी आज चौथी लिस्ट जारी कर दी है। काफी मशक्कत के बाद आखिरकार कांग्रेस ने तिजारा विधानसभा में अपना प्रत्याशी उतार दिया है। अब यहां से कांग्रेस ने बसपा के प्रदेश महामंत्री इमरान खान को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इमरान खान लंबे समय से बसपा के प्रदेश महामंत्री हैं और इन्होंने पिछली योजना में बसपा से ही अलवर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे जिसमें वो हार गए थे। इमरान खान भिवाड़ी के खिदरपुर के रहने वाले हैं और इनका सिविल कांट्रेक्टर का बड़ा काम है। साथ ही लंबे समय से समाज सेवा में भी भूमिका निभाते आ रहे हैं इसके साथ ही मुस्लिम कम्युनिटी में उनकी अच्छी पकड़ है। अभी हाल ही में 6 महीने पहले ही उनके घर कार्यालय सहित अनेक व्यावसायिक ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड भी पड़ी थी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button