बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
रा. बा. उ. मा. विद्यालय बारहगुवाड़ में एनएसएस का एक दिवसीय शिविर आयोजित; रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया उत्साह

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बारहगुवाड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में एक दिवसीय द्वितीय शिविर का आयोजन अत्यंत उत्साह, उमंग एवं अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्रधानाचार्य विनीता तंवर ने कहा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में समाज सेवा, स्वच्छता, अनुशासन एवं सामाजिक जागरूकता की भावना विकसित करना है।
एनएसएस प्रभारी रंजन सर्वा एवं सह-प्रभारी माया शर्मा ने बताया कि शिविर का शुभारंभ प्रार्थना सभा एवं एनएसएस के लक्ष्य गीत के साथ किया गया। तत्पश्चात स्वयंसेविकाओं द्वारा विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई तथा पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण से जुड़ी विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।
शिविर के दौरान छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहन देने के लिए रंगोली प्रतियोगिता एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता छात्राओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया व सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई।
पूरे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग उप प्रधानाचार्य निधि गुप्ता के द्वारा की गई। संचालन कृष्ण आचार्य द्वारा किया गया, समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।

Subscribe to my channel


