उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान: डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने रुधौली में विशेष मतदाता कैंप का किया निरीक्षण

मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम दर्ज कराने के निर्देश, बीएलओ की उपस्थिति और आवेदन प्रक्रिया का लिया जायजा

बस्ती से वेदान्त सिंह

बस्ती, 17 अक्टूबर 2026। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को आयोजित विशेष कैंप का जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने निरीक्षण किया। उन्होंने रुधौली विधानसभा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय, रुधौली कला स्थित मतदेय स्थल पर पहुंचकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बीएलओ की उपस्थिति और आवेदन प्रक्रिया की ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदेय स्थल पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) की उपस्थिति, मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया तथा पात्र नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान किसी भी पात्र नागरिक को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने में परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी बीएलओ निर्धारित समय पर अपने बूथों पर उपस्थित रहें और नागरिकों को आवेदन प्रक्रिया की सही जानकारी उपलब्ध कराएं। साथ ही प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नागरिक अवश्य बनें मतदाता

जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की।

उन्होंने कहा कि जिन पात्र नागरिकों के नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, वे निर्धारित प्रपत्र भरकर आवेदन करें, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अभियान का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने तथा मतदाता पंजीकरण कार्य में पारदर्शिता और तत्परता बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी रुधौली अहमद फरीद खान सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button