विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला बैठक हुई संपन्न

(जिला ब्यूरो चीफ :- विकास अन्नोटिया)
गुना। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला बैठक हनुमंता मंदिर पर रखी गई सर्वप्रथम अतिथि के द्वारा राम दरबार का पूजन आचार्य पद्धति से किया गया,
विभाग सह मंत्री दिलीप सिंह कुशवाहा मुख्य रूप से उपस्थित हुए उन्होंने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समय दीप उत्सव, मंदिर में सामूहिक आरती, संत यात्रा, व्यापक जनजागरण , विहिप षस्ति पूर्ति वर्ष में सभी कार्यकर्ताओं पूर्णकालिक बनकर कार्य करे एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी सभी कार्यकर्ताओं को दी साथ ही सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया, जिला अध्यक्ष इमरत सिंह ने कार्यकर्ताओं को अपनी-अपनी समिति बनाने का आग्रह किया।

शस्त्र पूजन पर विशेष योगदान देने वाले नगर अखाड़ा प्रमुख अभिषेक तिवारी एवं नगर संयोजिका बुलबुल रजक, नगर सहसंयोजिका भूमिका कुशवाहा ,खुशबू चौरसिया व सभी बहनो का सम्मान किया गया। नवीन घोषणाएं भी की गई आरोन नगर में धर्मेंद्र राजपूत नगर मिलन प्रमुख रोहित कुशवाहा नगर सुरक्षा प्रमुख, गुना नगर में खुशबू घेंघट एवं पिंकी ओझा नगर सह संयोजिका , सावित्री खंड में डॉ किशोर लोधा अध्यक्ष, अशोक जाटव मंत्री और विक्की पाल संयोजक की घोषणा की गई। बैठक का संचालन जिला मंत्री राकेश शर्मा ने किया एवं आभार नगर मंत्री गौरव कुशवाहा ने किया, इस बैठक में विभाग विशेष संपर्क प्रमुख मनोहर महाराज , जिला सहमंत्री रामप्रसाद जी शर्मा ,जिला सह संयोजक सुनील जी , सुरक्षा प्रमुख रिन्कू जी ,विधि प्रमुख विक्रम जी , मिलन प्रमुख लोकेश जी जिला संयोजिका काजल ओझा , एवं प्रखंड ,खंड के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Subscribe to my channel


