बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक
आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं हो सुलभ:- सीएमएचओ

संवाददाता संतोष कुमार बालोतरा राजस्थान
बालोतरा, 17 अक्टूबर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से खंड सिवाना व समदड़ी की समीक्षा बैठक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएमएचओ ने समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं की ब्लॉकवार प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। मीटिंग में अनुपस्थित चिकित्सा अधिकारी कुंडल, मजल और मोकलसर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।सीएमएचओ ने बीसीएमओ और चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि एनीमिक गर्भवती महिलाओं व आरसीएच कार्यक्रम के प्रति गंभीरता बरतें और आमजन को अधिकाधिक स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित करवाएं। उप स्वास्थ्य केंद्र की प्रभावी मोनिटरिंग हो और मौसमी बीमारियों के प्रति लापरवाही हुई तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
कार्यक्रम अधिकारी विजय सिंह ने पीएचसी व सीएचसी वाईज मिसिंग टीकाकरण, डिलीवरी व जन कल्याणकारी योजनाओं के बकाया केसों के बारे में समीक्षा की।
सीएमएचओ ने बीसीएमओ सिवाना व समदड़ी को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त बकाया एंट्री का शत-प्रतिशत इंद्राज हो और इसमें कोई लापरवाही कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें। गर्भवती महिलाओ एवं प्रसव पश्चात महिला की पीसीटीएस में ओनलाईन एंट्री करने के साथ ही खण्ड स्तर पर नियमित रूप से मोनिटरिंग करना सुनिश्चित करे। यह सुनिश्चित किया जावे कि गर्भवती का पंजीकरण 12 सप्ताह के अन्दर करवाया जावे। पेंडिंग कार्यों को पूर्ण करने के लिए मिशन मोड में कार्य किये जाने आवश्यकता है । बैठक को बीसीएमओ सिवाना डॉ जगत नारायण स्वामी व बीसीएमओ समदड़ी डॉ विशाल दाधीच, उप जिला अस्पताल सिवाना प्रभारी डॉ देवेन्द्र कड़वासरा तथा कार्यक्रम अधिकारी विजय सिंह ने भी संबोधित किया ।
*बैठक में ये रहे उपस्थित:-*
समीक्षा बैठक में चिकित्सा अधिकारी प्रभारी समस्त सीएचसी व पीएचसी, बीपीओ नरेश जोशी व समस्त महिला स्वास्थ्य दशिका , सीएचओ , सुपरवाईज़र व डाटा एंट्री ऑपरेटर आदि उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


