ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजनीतिराजस्थान
भाजपा प्रत्याशी बाबा बालकनाथ नवरात्रि के पहले दिन गाड़ियों के भारी लवाजमे के साथ भिवाड़ी आए

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान
भाजपा प्रत्याशी बाबा बालकनाथ नवरात्रि के पहले दिन गाड़ियों के भारी लवाजमे के साथ भिवाड़ी आए तथा मंशा चौक पर आतिशबाजी व माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया। बाबा बालकनाथ का स्वागत करने के लिए अलवर, कोटपूतली बहरोड़ व खैरथल-तिजारा जिले के अलावा हरियाणा के अहीरवाल क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग गाड़ियां लेकर भिवाड़ी आए तथा तिजारा तक दौरा कर मंदिरों व गुरुद्वारा में जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। भाजपा प्रत्याशी बाबा बालकनाथ मंशा चौक पर स्वागत के बाद बुलडोजर में सवार हुए और जयकारे लगाए। उनके साथ बुलडोजर में पूर्व सभापति संदीप दायमा भी सवार हुए। इस दौरान उपस्थित भीड़ ने बाबा बुलडोजर व भावी मुख्यमंत्री के नारे लगाए। भाजपा प्रत्याशी बाबा बालकनाथ मंशा चौक से आलमपुर मंदिर तक जेसीबी चलाकर ले गए। आलमपुर मंदिर में दर्शन के बाद गाड़ियों के काफिले के साथ कालीखोली मंदिर पहुंचकर बाबा मोहनराम की जोत के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। यहां से बाबा बालकनाथ का काफिला खिजुरीवास गांव पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया और चुनाव में भारी बहुमत से जिताने का आवश्वासन दिया। इसके बाद बाबा बालकनाथ का मटिला, टपूकड़ा, गैलपुर व तिजारा में अनेक स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजन ने स्वागत किया।




Subscribe to my channel


