बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
सभापति योगेश गहलोत के प्रयास लाए रंग
लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें हुईं चालू, क्षेत्रवासियों को मिली राहत

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। शहर के क्षत्रिय मोर्चा स्थित पटाखा मार्केट में लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें आखिरकार चालू हो गई हैं। दो दिन पूर्व सभापति योगेश गहलोत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष मदन राज चोपड़ा एवं उपसभापति कांतिलाल हुंडिया ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था।
जनहित से जुड़े इस मुद्दे पर ध्यान दिए जाने के बाद आज उक्त स्थान पर लाइटें पुनः शुरू कर दी गईं। इससे क्षत्रिय मोर्चा से माली समाज श्मशान घाट तक जाने वाली सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है।
लंबे समय से अंधेरे के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब रोशनी की व्यवस्था शुरू होने से रात के समय आवागमन अधिक सुविधाजनक होने की उम्मीद है।
जनसमस्या के समाधान की दिशा में यह पहल क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी साबित हुई है।

Subscribe to my channel


