बालोतरा । महावीर इंटरनेशनल के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम श्री 1008 श्री लिखमाराम जी महाराज की पुण्यतिथि पर जरूरत मंद लोगों को भोजन करवाया एवं अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल फ्रूट, एवम मौसम में जूस पिला कर कुशल क्षेम पूछी गई। महावीर इंटरनेशनल के चेयरमेन वीर धर्मेंद्र चोपड़ा ने बताया कि जिला राजकीय नाहटा चिकित्सालय में जरूरतमंदों को भोजन कराकर भर्ती मरीजों की कुशल से पुछ कर ईश्वर से उनके स्वस्थ होने की कामना की गई । महावीर इंटरनेशनल अंतर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर ओम प्रकाश बांठिया ने कहा कि *मानव सेवा ही ,सबसे बड़ी सेवा* है,और सत्कर्मों से सेवा का अवसर मिलता है , लाभार्थी हीरालाल केशाराम प्रजापति द्धारा प्रदत सहयोग के लिए आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर सेवा का लाभ रीजनल सचिव महेन्द्र चोपड़ा, जॉन सचिव जवेरी लाल मेहता, गौतम चंद चोपड़ा , संगठन मंत्री हीरालाल प्रजापति, सचिन प्रजापति ,भारत कुमार, सवाई कुमार ,गणपत लाल प्रजापत सहित कई कार्यकर्ता ने भाग लिया।