उत्तर प्रदेशमथुरा
ठाकुर जुगल किशोर सिंह को जिला संरक्षक पद नियुक्त किया गया

संवाददाता जयबीर सिंह की रिपोर्ट
ठाकुर जुगल किशोर सिंह को जिला संरक्षक पद नियुक्त किया गया
मथुरा।जन अर्धांगिनी फाउंडेशन द्वारा संचालित ब्रजवासी गौ रक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत धर्म दास महाराज के निर्देश अनुसार राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर शिवराज सिंह सिकरवार ने ठाकुर जुगल किशोर सिंह पुत्र ठाकुर देवी सिंह को मथुरा संरक्षण पद पर तैनात किया गया है। ठाकुर जुगल किशोर सिंह फरह थाने में होमगार्ड की ड्यूटी पर तैनात हैं तथा ठाकुर जुगल किशोर सिंह ने कहा कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना में तन, मन और धन से गौ माताओं की रक्षा और सेवा करुंगा और संगठन को मजबूत करके संत धर्म दास महाराज के प्रण में सहयोग करुंगा। ब्रजवासी गौ रक्षक सेना में आर्मी, पुलिस प्रशासन, डाक्टर, वकील, सर्व समाज के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं और हिंदू संगठनों, हिन्दू सनातन कार्यकर्ताओं और राजनीति पार्टीयों के कार्यकर्ताओं के लोग जुड़े हैं जो केवल गौ माताओं की सेवा और रक्षा निशुल्क कर रहे हैं

Subscribe to my channel


