अलवरदेशधर्मराजस्थानशिक्षा

संत होते हैं भगवान का रूप पूरी दुनिया में संतों से बड़ा कोई नहीं होता गुरुदेव भास्कर

संवाददाता जयबीर सिंह कोटिकासिम अलवर राजस्थान 

संत होते हैं भगवान का रूप पूरी दुनिया में संतों से बड़ा कोई नहीं होता गुरुदेव भास्कर

पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम द्वारा भूतेश्वर मंदिर में ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया! इस दौरान प्रवचन करते हुए गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने कहा की संत भगवान का रूप होते हैं और संतों से बड़ा पूरी दुनिया में कोई नहीं होता! गुरुदेव ने कहा संतो के पास धर्म और तपस्या का जो खजाना होता है वह अपने आप में भगवान की बड़ी दौलत है जो संत जन समाज और परहित के कल्याण के लिए इस रूहानियत का उपयोग करते हैं! उन्होंने कहा सच्चे संत भगवान के रूप बनकर समाज में आते हैं और समाज को धर्म और भक्ति का पाठ पढ़ाते हैं! उन्होंने कहा संत लोग जीते जागते भगवान है और संतों के पास ही भगवान के घर की चाबी होती है! आगे उन्होंने कहा संतों का सानिध्य भगवान की कृपा के बगैर नहीं मिलता और संत के जीवन में आ जाने से इंसान का जीवन बदल जाता है! उन्होंने कहा जिनके कर्म श्रेष्ठ होते हैं उस पर संत और भगवान दोनों दया करते हैं इसलिए हमें कर्म ऐसे करने चाहिए जो ईश्वर प्रिये हो! उन्होंने सभी से ध्यान कराया और सभी भक्तों को ध्यान का विशेष महत्व बताया! इस दौरान सत्संग परिवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण मौजूद रहे!

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button