धर्ममहेंद्रगढ़हरियाणा
टाइगर क्लब परिवार मनाएगा 20वां विशाल दुर्गा पूजा महोत्सव

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
टाइगर क्लब परिवार मनाएगा 20वां विशाल दुर्गा पूजा महोत्सव
टाइगर क्लब परिवार की ओर से नवरात्रों में 20 वा विशाल दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जाएगा । इसके लिए बुधवार को पुरानी कचहरी मैदान स्थित शिव मंदिर के पास भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता टाइगर क्लब के मुख्य संरक्षक राकेश यादव और संरक्षक जय प्रकाश अग्रवाल ने की। कार्यक्रम के पुरोहित पंडित नारायण शास्त्री ने मुख्य यजमान शशिबाला गोस्वामी व भगवत स्वरूप गोस्वामी,प्रधान डा शिव कुमार यादव ,राजेश सैनी,कैलाश नंबरदार ,जयप्रकाश अग्रवाल, कैलाश नंबरदार,सुरेंद्र यादव,अमित कुलताजपुरी, बलवान यादव,शेर सिंह सोनी,हेमन्त जैन, भोला सोनी, गोविंद सोनी,प्रवीन यादव,टिंकू जैन,मनोज सिंघल,रवि खन्ना,अरुण सोनी ने भूमि पूजन करवाया। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक राकेश यादव, प्रधान शिव कुमार यादव एवं नरेंद्र बंसी ने बताया कि हिंदू धर्म ग्रंथों में धरती को मां का दर्जा दिया गया है इसलिए कार्यक्रम से पूर्व भूमि पूजन धरती मां का पूजन किया जाता है ताकि कार्यक्रम निर्विघ्न रूप से संपन्न हो सके और किसी भी प्रकार की बाधा कार्यक्रम में न आ पाए।
Subscribe to my channel


