
हिन्दू धर्म में गाय का विशेष महत्व हैं गाय को भगवान का स्थान दिया जाता हैं। गौ माता में देवी और देवताओ का वास होता हैं इसलिए गाय को गाय माता कहा जाता हैं। गाय की पूजा की जाती हैं गाय की सेवा करने से हमें बहुत पुण्य प्राप्त होता हैं। गाय को कामधेनु कहा गया हैं भारतीय संस्कृति में गाय पूजनीय हैं। गाय का सम्मान करने का मतलब हमारी भारतीय संस्कृति का सम्मान करना हैं। हिन्दू शास्त्र के अनुसार गाय माता के चरणों में तीर्थ स्थान होता हैं। गाय को हर तरीके से सुख प्रदान करने वाली माना गया हैं। गाय की सेवा करने वाला व्यक्ति सुख, समृद्धि और उन्नति प्राप्त करता हैं। स्वस्थ शरीर को ही सबसे बड़ा धन माना गया हैं। गौ माता की सेवा करने से कई बीमारियों दूर होती हैं और हमें स्वास्थ्य लाभ मिलता हैं। गाय का दूध ही हमें स्वस्थ बनाता हैं। गाय का दूध बच्चों के लिए बेहद जरूरी होता हैं। गाय के दूध को बच्चो के लिए वरदान माना गया हैं इसलिए हमें गाय के दूध का प्रतिदिन सेवन करना चाहिए और गाय की सेवा करनी चाहिए।
गाय की रक्षा करना भी हमारे लिए सबसे बड़ा धर्म हैं। हमे गाय के प्रति सेवा और प्रेम के भाव रखने चाहिए। यदि गाय की रक्षा होगी तो हम और हमारा परिवार भी सुरक्षित रह पाएगा। इस पोस्ट में हमने आपको गौ माता के महत्व को गौ माता शायरी के माध्यम से बताने का प्रयास किया हैं आप इन्हे पढ़कर गौ माता के महत्व को जान सकतें हैं। और गौ माता की रक्षा करने का प्रण ले सकतें हैं। और आप गौ माता से जुड़े इन शायरी और स्टेटस को अपने दोस्तों और प्रियजनों के साथ शेयर कर सकतें हैं ताकि उन्हें भी गाय माता के महत्व का पता चल सकें।
गायों की सेवा करो, रोज नवाओ शीश
खुश होकर देंगी तुम्हें, वे लाखों आशीष
जब गाय नहीं होगी तो गोपाल कहाँ होंगे
इस दुनिया में हम सब खुशहाल कहाँ होंगे
सब वेद पुराण गाय की महिमा गाते है
गाय की रक्षा करने स्वयं भगवान आते है
जिनकी सेवा करके नर भव से तर जाता
सब देवो का अंश समेटे है गौ माता
जीवन के उच्च आदर्श अपने हृदय में धरो
गाय-बछड़ो की सेवा और रक्षा करो
गोबर करता है यहाँ, ईधन का भी काम ।
गो सेवा जिसने करी, हो गये चारो धाम ।।
गो माता करतीं सदा, भव सागर से पार ।
इनकी तुम सेवा करो, जीवन देंगी तार ।।
हरि हर लेंगे जीवन की सब पीड़ा!
आओ हम मिलकर उठाए गौ संवर्धन का बीड़ा!!
गाय का करो सम्मान
गाय है मां के समान
गौ सेवा का धर्म अपनाये,
खुद को मोक्ष के धाम में ले जाए
गौ सेवा में जुट जाओ,
गोपाल कृपा सहज ही पाओ
गौ माता की रक्षा को जो भी आगे आएगा
सच मानो वो गोविन्द से बिना मांगे सब पायेगा
और पुरे कुल का अपने वो बेडा पार लगायेगा
गो पालीं तब ही बने, कान्हा जी गोपाल
दूध-दही से वे करें, सब को मालामाल
गायों की सेवा करो, और बचाओ जान
कान्हा आगे आयेंगे,सुख की छतरी तान
गौ भक्ति धर्म हमारा
सबको जोड़ें गौ सेवा से
ये जीवन लक्ष्य हमारा
आओ कुछ काम करे
गाय बच न जाये जब तक
हम तब तक न आराम करे
गाय गंगा और गीता
यह हैं मां के समान
इनके कारण ही
भारत का विश्व में
है मान सम्मान
गौ माता का आभार है
सारे संसार के लिए
गौ मां मोक्ष का द्वार है
जिनके नहीं हैं नाम, उनके नाम बनेंगे
हर गांव और शहर, मुरली के धाम बनेंगे
ब्रम्हांड के सब देवता, गौ में समाए हैं
तुम गाय पाल लेना, सभी काम बनेंगे।
जयबीर सिंह पत्रकार/ प्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान
🌹गौ सेवा संगठन ब्रजवासी

Subscribe to my channel


