धर्ममहेंद्रगढ़हरियाणा

श्री श्याम दीवाने मंडल की ओर से आओ श्याम रिझाएं हम विश्वास एक संकीर्तन के संग 30 को

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

 

नारनौल शहर की अग्रणी श्याम सेवा संस्था श्री श्याम दीवाने नारनौल द्वारा पांचवा आओ श्याम रिझाएं हम, विश्वास एक संकीर्तन के संग संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन आगामी30 सितंबर शनिवार सांय को जोरासी धाम स्थित श्री श्याम मंदिर पर किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए श्याम मन्दिर जोरासी के पुजारी कमलकांत शास्त्री ने बताया कि श्याम दीवाने मण्डल पिछले 4 वर्षों से हर वर्ष बाबा को रिझाने के लिए वार्षिक उत्सव करते आ रहे है। उसी कड़ी में इस वर्ष अपने भजनों के भावों से बाबा को रिझाने मनाने के लिए श्री वृंदावन धाम से श्याम जगत की लाड़ली साध्वी पूर्णिमा दीदी, साथ में खलीलाबाद से सबके चहिते हरविंदर सिंह रोमी भैया, नारनौल से विकास जांगिड़ एवं तिजारा से सुधांशु गौतम अपनी मधुर वाणी से संकीर्तन को भक्तिमय करने पधारेंगे। इस वार्षिक महोत्सव में अपने सुरों के साज के साथ रेवाड़ी के मशहूर म्यूजिशियन अमित म्यूजिकल ग्रुप, साथ ही कोलकाता के कारीगरों द्वारा उत्सव स्थल को वृंदावन धाम का रूप दिया जाएगा और इत्र की महकती हुई खुशबू से महकाया जाएगा। जिसमे विभिन्न प्रकार की रंग बिरंगी लाइटों के साथ जोरासी धाम को सजाया जाएगा।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button