अपराधखैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

चोरी की वारदात करने वाले तीन मुलजिमान को किया गया गिरफतार

संवाददाता दीपक शर्मा की रिपोर्ट 

 

• वाछित आरोपीयों की धडपकड के तहत थाना मुण्डावर की लगातार प्रभावी कार्यवाही ।

• चोरी की वारदात करने वाले तीन मुलजिमान को किया गया गिरफतार ।

• वारदात में चोरी किया गया टेक्टर मुलजिमान के कब्जे से बरामद ।

• मुलजिमान की निशादेही से टेक्टर को नीम का थाना से किया बरामद ।

● मुण्डावर पुलिस की आरोपियान के विरूद्ध लगातार धरपकड कार्यवाही जारी               

-: घटना का विवरण:-

दिनांक 03.05.2023 को परिवादी श्री पंकज कुमार पुत्र श्री रामसिंह जाति यादव उम्र 26 साल निवासी चांदपुर थाना मुण्डावर जिला अलवर ने एक रिपोर्ट पेश की कि मेरा ट्रेक्टर नं RJ02RF4605 महिन्द्रा 275 XP PLUS CHECHIS NO –

MBNGAAEDDLJJ02272 व INJ.NO NLJ5NKJ0062 है मैं ने ट्रेक्टर को कल 02.05.2023 को रात को 19.00पीएम पर घर के सामने खड़ा किया था ओर सुबह 04.00 बजे उठे तो घर के सामने ट्रेक्टर नही मिला । ट्रेक्टर रात को चोरी हो गया अतः

श्रीमान जी से निवेदन है कि हमारे ट्रेक्टर को खोजने की कृपा करें । आदि रिपोर्ट पर अभियोग संख्या 160/2023 धारा 379 भादस में अभियोग पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। जिस पर थाना हाजा के प्रकरण हाजा में माल मुलजिमान की अदमपतारसी होने के कारण प्रकरण हाजा में एफआर अदम पता माल मुलजिमान में दी जाकर न्यायालय श्रीमान एसीजेएम कोर्ट मुण्डावर में पेश की गई ।

-:कार्यवाहीः-

प्रकरण हाजा के सम्बंध में पुनः गहनता से आसूचना का संकलन किया गया । संकलित आसूचना के आधार पर मुलजिमान के आधार पर मुलजिमान को चिन्हित किया गया तथा मुलजिमान के मसकन पर दबिस दी जाकर मुलजिमान 1. सन्नी पुत्र ईश्वर सिह जाति अहीर उम्र 25 साल निवासी अहीर बासना थाना कोटकासिम 2. हर्ष पुत्र सोमबीर यादव जाति अहीर उम्र 21 साल निवासी अहीर बासना थाना कोटकासिम 3 तेजपाल पुत्र वेदपाल जाति अहीर उम्र 30 साल निवासी चांदपुर थाना मुण्डावर को

मसकन से दस्तयाब किया जाकर प्रकरण हाजा में गिरफतार किया गया तथा मुलजिमान की निशादेही से चोरी किये गये ट्रेक्टर को नीम का थाना से बरामद किया गया तथा गिरफतारशुदा मुलजिमान से अन्य वारदातों के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है ।

-: बरामदगीः-

> एक ट्रेक्टर महिन्द्रा 275 रंग लाल नं- RJ02RF4605

-: गिरफ्तारशुदा आरोपीः-

1. सन्नी पुत्र ईश्वर सिहं जाति अहीर उम्र 25 साल निवासी अहीर बासना थाना कोटकासिम

2. हर्ष पुत्र सोमबीर यादव जाति अहीर उम्र 21 साल निवासी अहीर बासना थाना कोटकासिम

3. तेजपाल पुत्र वेदपाल जाति अहीर उम्र 30 साल निवासी चांदपुर थाना मुण्डावर

-: गठित टीम के सदस्य:-

1. श्री नन्दलाल उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना मुण्डावर जिला खैरथल तिजारा ।

2. श्री रविन्द्र कुमार एएसआई पुलिस थाना मुण्डावर जिला खैरथल

तिजारा ।

3. श्री सत्यपाल कानि 890 पुलिस थाना मुण्डावर जिला खैरथल तिजारा 

4. श्री विक्रम कानि 657 पुलिस थाना मुण्डावर जिला खैरथल तिजारा

5. श्री नरेश कानि 643 पुलिस थाना मुण्डावर जिला खैरथल तिजारा

6. श्री नरेश कानि 1075 पुलिस थाना मुण्डावर जिला खैरथल तिजारा 

7. श्री सुरेश कानि 935 पुलिस थाना ततारपुर जिला खैरथल तिजारा

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button