ब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्यहरियाणा
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 सितंबर को शहीदी दिवस एवं अमर शहीद राव तुलाराम की पुण्यतिथि पर माजरा में एम्स का शिलान्यास करने के लिए दिया समय

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*हरियाणा की सबसे बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़*
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 सितंबर को शहीदी दिवस एवं अमर शहीद राव तुलाराम की पुण्यतिथि पर माजरा में एम्स का शिलान्यास करने के लिए दिया समय
*सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुड़गांव के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माजरा में बनने वाले एम्स के शिलान्यास करने के लिए उन्हें आमंत्रित किया था, जिसे प्रधानमंत्री ने स्वीकार कर लिया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम 23 सितंबर को माजरा में शिलान्यास करने के लिए तय हो चुका है। विस्तृत जानकारी अगले एक-दो दिन में आने की उम्मीद है।*
Subscribe to my channel