LIVE TVखैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

विद्युत कटौती के निस्तारण हेतु विधायक ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

 

तिजारा- तिजारा विधायक संदीप यादव ने तिजारा विधानसभा क्षेत्र सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में भी विद्युत विभाग के द्वारा की जा रही विद्युत सप्लाई में भारी कटौती को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है विधायक संदीप यादव ने पत्र में लिखा है कि प्रतिदिन 10 से 12 घंटे की कटौती होने से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के नागरिकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है एवं किसानों की फसल बर्बाद होने के कगार पर है इसके साथ ही विधायक ने लिखा है कि विधुत कटौती के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विधायक ने मुख्यमंत्री से पत्र के द्वारा मांग की है कि विधानसभा क्षेत्र में की जारी कटौती को समाप्त कर पूर्णता, सही तरीके से विधुत सप्लाई चालू कराई जाए जिससे आमजन को राहत मिल सके। यह जानकारी विधायक के निजी सचिव मनदीप यादव ने पत्रकारों को दी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button