LIVE TVअपराधअलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अज्ञात चोरी: अपाची बाइक चोरी और सीसीटीवी कैमरा तोड़े, सोसाइटी के लोगों में बढ़ता डर

संवाददाता अरुण शर्मा 9887778826

 

 शहर की अरावली विहार सैक्टर 8 आरएचबी सोसायटी में शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोर 1 अपाचे बाइक को चुरा ले गए साथ ही सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ गए। सुबह उठकर जब सोसाइटी के लोगों को पता चला तो सभी लोग एकत्रित होकर भिवाड़ी थाना पहुंचे और मामला दर्ज करवाया है।

सोसायटी के लोगों ने मामला दर्ज कराते हुए बताया है कि शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोर सोसायटी में लगा सी सी टीवी कैमरा तोड़कर अपाची कम्पनी की मोटरसाईकिल चुरा ले गए। चोर सोसायटी के गेट पर लगे सी सी टीवी कैमरे में मोटरसाईकिल ले जाते भी नजर आ रहे है लेकिन उनके चेहरे नही दिख रहे है। दी गई एफआईआर में बताया गया है की आज से पहले भी इस सोसायटी में अज्ञात लोगो ने वाहनो को नुकसान पहुॅचाया है लेकिन पकड़ में नही आ रहे है। अब तो सोसाइटी के सभी लोगो को अपने वाहन सोसायटी में खड़े करने से भी वाहन के चोरी हो जाने का डर बहुत सताने लगा है। सोसाइटी के वर्तमान प्रधान की लाख कोशिशें करने के बाद भी चोर पकड़ में नहीं आ पा रहे है। सोसाइटी के लोगो को डर है कि ये लोग भविष्य में भी किसी बड़ी चोरी की वारदात को अन्जाम दे सकते है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button