LIVE TVबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

शिक्षा मंत्री ने किया गंगाशहर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण

चिकित्सा सेवाओं का होगा सुदृढ़ीकरण, उपनगर क्षेत्र के लोगों को मिलेगा त्वरित इलाज

ब्यूरो चीफ डॉ. राम दयाल भाटी बीकानेर 

बीकानेर, 17 अगस्त । शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने गंगाशहर में नवनिर्मित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का बुधवार देर शाम लोकार्पण किया। एनएचएम द्वारा 4 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से ट्रक यूनियन एसोसिएशन की जमीन पर इसका निर्माण किया गया है।
इस दौरान डॉ. कल्ला ने कहा कि ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन द्वारा करीब साढे तीन बीघा जमीन अस्पताल निर्माण के लिए दी है। अस्पताल में डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से चिकित्सकीय उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। अब यहां 24 घंटे चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रहेंगी तथा 30 बेडेड अस्पताल के रूप में काम करेगा। इससे गंगाशहर, भीनासर, किसमीदेसर, सुजानदेसर, श्रीरामसर और इसकी आसपास की कॉलोनियों के हजारों लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने से सड़क दुर्घटना की स्थिति में पीड़ितों को त्वरित इलाज मिल सकेगा।
इस अवसर पर डॉ कल्ला ने शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत विकास के लिए करवाए गए कार्यो की जानकारी दी ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार ने कहा कि यहां 24 घंटे इंडोर-आउटडोर इलाज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यहां लेबर रूम, महिला -पुरुष वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, ओपीडी सहित विभिन्न कक्ष नॉर्म्स के अनुसार बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि दो चिकित्सक और दो चिकित्सा कर्मी तत्काल सेवाएं देना शुरू कर देंगे।
कार्यक्रम में त्रिलोकी नाथ कल्ला, एनएचएम के अधिशासी अभियंता जेपी अरोड़ा, सहायक अभियंता पीके शर्मा, उदयरामसर सरपंच हेमंत सिंह यादव, नंदू गहलोत, नंदलाल जावा, सुशील सुथार, मनोज तंवर, हजारीमल देवड़ा, मुजीब खिलजी, अकबर, गुरुबालक ओझा, सोहन लाल चौधरी और रतन लाल ओझा आदि मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button