LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

आज आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता रविंद्र सिंह मटरु जी के पिता स्वर्गीय श्री जयपाल सिंह ढिल्लों जी की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर उनके ढिल्लो निवास पर हुआ सुखमणि जी का पाठ कीर्तन व अरदास कार्यक्रम

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

       *आज आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता रविंद्र सिंह मटरु जी के पिता स्वर्गीय श्री जयपाल सिंह ढिल्लों जी की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर उनके ढिल्लो निवास पर हुआ सुखमणि जी का पाठ कीर्तन व अरदास कार्यक्रम*

           इस अवसर पर सिंह सभा गुरुद्वारा नारनौल से पहुंचे हेड ग्रंथि बाबा मनजीत सिंह साहब द्वारा सुखमणि साहिब पाठ व कीर्तन अरदास कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम समाप्ति पर ढिल्लो निवास पहुंचे सभी लोगों को प्रसाद वितरण किया गया।

         *इस अवसर पर पहुंचे सरदार बलदेव सिंह चहल, सुरजीत सिंह अरोड़ा, सरदार जोगिंदर सिंह चहल, मनजीत सिंह, प्रिंस अरोड़ा, मिश्री देवी आश्रम संस्था प्रधान दुलीचंद शर्मा द्वारा स्वर्गीय श्री जयपाल सिंह ढिल्लों साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया गया।*

              सरदार सुरजीत सिंह अरोड़ा ने बताया कि चौधरी जयपाल सिंह जी सदैव गरीबों के हित में कार्य करते थे। आमजन की परवाह उनके मन में हमेशा बनी रहती थी। मिश्री देवी आश्रम से पहुंचे संस्था प्रधान दुलीचंद शर्मा जी ने बताया कि स्वर्गीय श्री जयपाल सिंह ढिल्लों एडवोकेट साहब सदैव गरीबों के हित में रहे। उन्होंने वकालत करते वक्त सदैव गरीबों के केस बिल्कुल फ्री लड़े। 

         *आज उनकी झलक के तौर पर हम समाजसेवी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता रविंद्र सिंह मटरु के अंदर देख पाते हैं। उसी क्रम में आज रविंद्र सिंह मटरू जन सेवा के कार्य करते हुए निशुल्क नेत्र जांच शिविर कैंप लगातार लगवा रहे हैं। जिसमें उन्होंने अब तक 300 से ज्यादा मोतियाबिंद के ऑपरेशन निशुल्क करवा चुके हैं।*

               इस अवसर पर स्वर्गीय श्री जयपाल सिंह ढिल्लों के बड़े सुपुत्र रोहतक पीजीआई मेडिकल कॉलेज में कार्यरत डॉ बृजेंद्र सिंह ढिल्लों ने इस श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे सभी लोगों का आभार जताया। इस अवसर पर हरि सिंह कायत, सुनील यादव, अशोक जमालपुर, गोविंद मीरपुर, शशिकांत सिहार, अनिल यादव, अनिल जांगड़ा, जीतू कपिल व अन्य लोगों ने मौके पर मौजूद रहकर उनको याद किया।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button