LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

अपराधियों के खिलाफ भिवाड़ी पुलिस की कार्रवाई: 143 स्थानों पर दबिश, 142 गिरफ्तारियाँ

 संवाददाता दीपक शर्मा की रिपोर्ट 

 

श्रीमान महानिदेशक पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं एरिया डॉमिनेन्स अभियान के तहत के तहत जिले में अवांछित/अपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ हेतु भिवाड़ी पुलिस द्वारा दबिश एवं तलाशी अभियान |

 जिले के 172 पुलिस कर्मियों के साथ पृथक पृथक 40 टीमों द्वारा एक साथ एक ही समय पर की 143 स्थानों पर की गई दबिश व छापेमारी की कार्रवाई ।

 टीमों द्वारा संदिग्ध स्थानों पर दी दबिश कुल 142 अपराधियों को किया गिरफ्तार।

 उक्त अभियान में अवैध शराब, सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने व आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्रवाई ।

विभिन्न स्थानों पर दी गई दबिश के दौरान अपराधियों के कब्जे से संदिग्ध सामान किए जप्त        

श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज श्री उमेश चंद्र दत्ता के अनुसार भिवाड़ी जिले में सक्रिय अपराधी जो वांछित गतिविधियों में लिप्त रहते हैं, क्षेत्र वासियों में भय पैदा करते हैं, हार्डकोर अपराधियों, उद्घोषित अपराधी, स्थाई वारंटी, भगोड़े इनामी अपराधी, 299 सीआरपीसी में वांछित अपराधी हिस्टरीशीटर, मुकदमो में वांछित अपराधी मादक पदार्थों अवैध हथियार, अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अपराधियों की गतिविधियों पर लगाम लगाने व सख्त कानूनी कार्रवाई करने के लिए दिनांक 12.08.2023 को सुबह 4:00 बजे से दो दिवसीय विशेष आभियान चलाकर सघन तलाशी, दबिश व छापेमारी की कार्रवाई भिवाड़ी पुलिस द्वारा संदिग्ध स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की गई, यह कार्रवाई सुव्यवस्थित और गोपनीय तरीके से की गई ताकि अपराधी एक दूसरे को सतर्क न कर सके व सूचना लीक न हो।

श्री करण शर्मा पुलिस अधीक्षक, जिला भिवाड़ी ने बताया कि इन अपराधियों का चिन्हीकरण इनके ठिकानों और इनकी गतिविधियों की जानकारी व निगरानी के लिए अति. पुलिस अधीक्षक जिला भिवाड़ी, सहायक पुलिस अधीक्षक, भिवाड़ी एवं सभी वृताधिकारी जिला भिवाड़ी एवं उनकी टीमो द्वारा तैयारी की गई थी। अपराधियों की आसूचना संकलन करने के पश्चात श्री दिलीप कुमार सैनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी, श्री सुजीत शंकर सहायक पुलिस अधीक्षक के निर्देश में जिले के समस्त वृताधिकारियों एवं थानाधिकारियों मय अपनी अपनी टीमों के अपराधियों के ठिकानों पर दबिश एवं तलाशी के निर्देश दिए गए। जिसपर वृत स्तर पर अलग अलग टीमों का गठन किया गया। जिले की समस्त टीमों ने पूरे भिवाड़ी जिले में अलग अलग संदिग्ध स्थानों पर एक साथ दबिश देकर अपराधियों को घेरकर आपराधिक ठिकानों की सघन तलाशी ली गई। पुलिस टीमों के द्वारा की गई कार्रवाई के फलस्वरूप अपराधियों गतिविधियों में लिप्त रहे 142 लोगों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई संपूर्ण अभियान में लगभग 172 पुलिस कर्मी बल ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button