थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा, हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त व उसके गैंग के 02 नफर अभियुक्तों को 01 अदद चोरी का पैनडैन्ट व 7500 रूपये नकद बरामद करके गिरफ्तार किया गया
पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 13.08.2023 को थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा गैंग बनाकर चोरी करने वाले 03 नफर अभियुक्तों 1. राजेश उर्फ कमती वाल्मीकी पुत्र मिश्री निवासी ग्राम बडखर थाना मोहम्मदी जनपद खीरी 2. आजाद पुत्र राधेश्याम आरख निवासी ग्राम कोरिगंजा थाना मोहम्मदी जनपद खीरी 3. सुनील वाल्मीकी पुत्र बिहारी निवासी ग्राम बाबूपुर नगरा थाना कटरा जनपद शाहजहांपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किये गये 01 अदद सोने का पैन्डेन्ट व 7500 रूपये नकद बरामद हुये है। इस गैंग द्वारा थाना पसगवां के जेबींगंज में दो चोरियां व थाना मैगलगंज मे एक चोरी की घटना घटित की गयी थी जिसका सफल अनावरण करते हुए अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर विधिक कार्य़वाही की जा रही है। अभियुक्तगणो मे से अभियुक्त राजेश उर्फ कमती बाल्मिकी थाना मोहम्मदी का शातिर हिस्ट्रीशीटर है। पूर्व मे भी इनके द्वारा कई गम्भीर घटनाएं घटित की गयी है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. राजेश उर्फ कमती बाल्मीकी पुत्र मिश्री निवासी ग्राम बडखर थाना मोहम्मदी जनपद खीरी (हिस्ट्रीशीटर)