LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

विधायक ने किया विकास कार्य का शिलान्यास

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट

 

तिजारा- तिजारा विधायक संदीप यादव ने नगर पालिका तिजारा के द्वारा सब्जी मंडी के सामने तिजारा के प्रवेश द्वार व सौंदर्यकरण के कार्य का फीता काटकर शिलान्यास किया। कार्यक्रम में तिजारा विधायक संदीप यादव ने बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की, इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता तिजारा नगर पालिका चेयरमैन झब्बूराम सैनी ने की। कार्यक्रम में विधायक संदीप यादव ने लोगों को भी सम्बोधित किया। इस दौरान नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी नारायण गुप्ता, नगर पालिका वाइस चेयरमैन हरीश सावरिया, पीसीसी सदस्य शिवचरण सैनी, कृषि मंडी चेयरमैन सरजीत मेघवाल, मंडी वाइस चेयरमैन जेपी यादव, सरपंच विक्रम यादव, रतिराम यादव, धर्मपाल गुर्जर, पार्षद योगेश सैनी, सुरेंद्र जोशी, विनोद यादव, बिसम्बर सैनी, राजेश कसाना, सतीश सैनी, प्रिंश सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button