Lakhimpur Kheri थाना शारदानगर पुलिस द्वारा, धर्म परिवर्तन के मुकदमे मे वांछित 02 नफर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अदद मोटर साइकिल, किताबे आदि बरामद किया गया
पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 09.08.2023 को थाना शारदानगर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0स0 205/2023 धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 व 506 भादवि के 02 नफर वांछित अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 01 अदद कत्थे कलर की हैण्ड बैग, 01 अदद नोट बुक डायरी, एक अदद कापी, 01 अदद किताब जिस पर विश्व वाणी चर्च अत्याभिक गीत माला लिखा व 01 अदद किताब जिस पर पवित्र वाइविल लिखा है, 01 अदद रवगडी बजाने वाली, 01 अदद एनराइड मोबाइल फोन रियलमी व 01 अदद की पैड मोबाइल लावा कम्पन्नी व 01 अदद मोटर साइकिल संख्या UP 31 L 7489 बरामद किया। अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों का चालान मा० न्यायालय भेजा गया है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*
1.जमनेजय पुत्र गोविन्द प्रसाद निवासी ग्राम गडरियन पुरवा थाना फूलबेहड जनपद लखीमपुर खीरी