LIVE TVनीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
ग्राम जन्नौद के समीप एक पिकअप पलटने से एक महिला की मौत वही दो बच्चों सहित चार व्यक्ति घायल

ब्यूरो रिपोर्ट दशरथ माली चचोर
जन्नोद।तहसील रामपुरा। जिला नीमच।। मध्य प्रदेश।। ग्राम जन्नौद के समीपस्थ ग्राम वाक्य खेड़ा में एक पिकअप पलटी खा गया पिकअप में सवार एक महिला की मौत हो गई तो वही दो बच्चों सहित चार लोग घायल हुए हैं जिनका उपचार जिला चिकित्सालय में जारी हैं जिला चिकित्सालय से मिली जानकारी के अनुसार नितेश पिता दिलीप बंजारा उम्र 7 वर्ष कृष्ण पिता गोपाल बंजारा ममता पति दिलीप बंजारा उम्र 34 वर्ष विक्रम पिता जगदीश बंजारा उम्र 38 वर्ष, सैनी बाई पति प्रेम बंजारा उम्र 70 वर्ष निवासी ग्राम भागलपुर वाहन में सवार होकर कहीं जा रहे थे तभी रामपुरा के और जन्नोद के बीच सड़क पर जानवर आ गया इसे बचाने के चक्कर में वाहन अनियंत्रित होकर पलटी खा गया दुर्घटना में सैनी बाई पति प्रेम जी बंजारा की जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई वहीं अन्य घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है।।

Subscribe to my channel


