LIVE TVबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

राजस्थान सरकार द्वारा अनुजा निगम के माध्यम से ऋण योजना में ऑनलाइन आवेदन शुरू

 

ब्यूरो चीफ डॉ. राम दयाल भाटी बीकानेर

राजस्थान सरकार केशकला बोर्ड अध्यक्ष राज्यमंत्री महेन्द्र गहलोत ने बताया कि अनुजा निगम द्वारा 50 हजार से लेकर 5 लाख तक रोजगार सृजन हेतु ऋण उपलब्ध करवाने के लिये 01 अगस्त से 31 अगस्त तक ऑनलाईन आवेदन लिये जाने प्रांरभ कर दिये गये है। सेन समाज के व्यक्तियों को अधिक से अधिक संख्या में इस ऋण योजना में आवेदन किये जाने हेतु जागरूकता लाये जाने, नारायणी माता धाम, राजगढ़, अलवर के जीर्णोद्वार कार्य एवं पुष्कर पेनोरमा के अपूर्ण कार्य को शीघ्र पूर्ण किये जाने के संबंध में चर्चा की गई।

उन्होंने बताया कि श्रमिक कार्ड बनाये जाने हेतु निर्माण श्रमिक के साथ-साथ केश कलाकारों को भी श्रमिक मानते हुए श्रमिक कार्ड बनाने और उद्योग विभाग से केश कला कामगारों के आर्टिजन कार्ड जारी किये जाने के संबंध में चर्चा कर प्रस्ताव लिया गया।

बैठक में सदस्य श्री आनन्द प्रकाश पंवार, श्री अशोक सैन, श्री माणक सैन तथा विभागीय अधिकारीगणों में श्रीमती रीना शर्मा अति0 निदेशक (पि०जा०) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, शीशराम चावला, महाप्रबंधक, राज. राज्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड़ एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button