जम्मू कश्मीर से दिल्ली सेवानिवृत्त होकर घर पहुंचे नवल सिंह फौजी भाई का वर्तमान विधायक रामहेत यादव और ग्रामीणों ने किया शानदार अभिनंदन

संवाददाता जयबीर सिंह (कोटकासिम) अलवर, राजस्थान

अलवर जिले के ग्राम मांघा का माजरा में कल नवल (फौजी) भारतीय सेना में 25 सालों तक लगातार अपनी सेवाएं देकर भारतीय सेना के जांबाज फौजी नवल सिंह हवलदार के पद से नायब सूबेदार सेवानिवृत्त होकर पैतृक गांव लौटने पर ग्रामीणों ने जांबाज नायब सूबेदार का स्वागत और भव्य सम्मान किया।
*नौजवान देश सेवा में जाएं*:- दिल्ली से रिटायर्ड नवल सिंह फौजी ने कहा कि ”25 साल की नौकरी में देश की सेवा करके जो सुख और आनंद की अनुभूति मिली है, वो कहीं और नहीं मिल सकती हैं मैं अपने जिले के नौजवानों से आह्वान करता हूं कि सेना में भर्ती के लिए आगे आएं और देश की सेवा करें।
नवल सिंह नायब सूबेदार सेवानिवृत्ति के बाद घर लौटे तो ग्रामीणों ने उनका शानदार अभिनंदन किया। जिसमें रामपाल (पप्पू सिंह ) , सतीश भाई, जगमाल सिंह,अनिल, बबलू, उमेश सरपंच ( हरसोली) फौजी सुनील भाई, रिंकेश (फौजी ), मनीष (फौजी हवलदार)डॉ. हीरालाल, रूपचंद मास्टर, ड़ॉ. मंजीत, जोगेन्दर सिंह, बीर सिंह, हरिराम, हरियोंम, दीपक शेखावत, पुष्पेंद्र शेखावत, ड़ॉ. जीतेन्द्र शेखावत, भावेश शेखावत, सभी युवा भाइयों और ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
इन दिनों नवल सिंह (फौजी) जम्मू कश्मीर से दिल्ली में तैनात थे। यहां से सेवानिवृत्त होकर वह घर आए तो लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। नवल सिंह भाई (फौजी)के परिवार में देशभक्ति का जज्बा कूट कूटकर भरा हुआ है।
करीब 25 वर्ष देश सेवा करने के बाद मंगलवार को रिटायरमेंट लेेेकर वह अपने गांव आए। जाट भगोला से लेकर ग्राम मांघा का माजरा तक उनके स्वागत में ग्रामीणों द्वारा रैली निकाली गई।
गाड़ियों और मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ उन्हें गांव जाट भगोला से लेकर अपने गाँव मांघा का माजरा आए। गांव के लोगों ने नवल भाई फौजी का फूलमालाओ से जोरदार अभिनंदन किया। 25 वर्षों के सेवाकाल में अलग-अलग रेजिमेंट में नवल सिंह फौजी की जम्मू-कश्मीर, पटना से दिल्ली सहित कई जगह पोस्टिंग हुई और कारगिल युद्ध के दौरान जम्मू कश्मीर बॉडर पर तैनात थे।

Subscribe to my channel


