LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा

रोटरी क्लब नारनौल ने बुनियादी शिक्षा और साक्षरता सप्ताह के विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

विद्यार्थियों को कला के महत्व के प्रति जागरूक करने हेतु ड्रॉइंग प्रतियोगिता आयोजित*
नारनौल शहर की प्रमुख सामाजिक संस्था रोटरी क्लब नारनौल सिटी द्वारा बुनियादी शिक्षा एवं साक्षरता के तहत ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन कुलताजपुर रोड स्थित बीपीएस स्कूल के कैम्पस में करवाया गया। प्रतियोगिता प्रोजेक्ट इंचार्ज रोटेरियन कमल संघी के निर्देशन में सम्पन्न हुई।
*क्लब प्रधान नरेश गोगिया ने बताया कि प्रतियोगिता मेें मिडल विंग के कक्षा छठी से आठवीं तक के 292 बच्चों ने भाग लिया। जिसमें प्रतिदिन अलग अलग कक्षाओं ने अलग अलग विषयों पर अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न ज्वलंत मुद्यों को कैनवास पर उकेरा। मंगलवार को इस प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कक्षा छठी से मेघा ने प्रथम, समीर ने द्वितीय, नैन्सी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार कक्षा सातवी से रिया प्रथम, शीतल द्वितीय तथा चेष्ठा शर्मा तृतीय स्थान पर रही और कक्षा आठवी से येशिता प्रथम, कोमल द्वितीय एवं तनुष्का ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।*
सभी विजेताओं को रोटरी क्लब के पदाधिकारियों द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संस्था चेयरमैन नरेश संघी एवं सचिव किशन चौधरी एडवोकेट ने रोटरी क्लब द्वारा शहर में किए जा रहे जनहित कार्यों की प्रशंसा करते हुए विद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह भेंटकर क्लब को सम्मानित किया। रोटरी क्लब के पूर्व प्रधान हितेन्द्र मित्तल ने बच्चों को प्रेरित किया कि कला के क्षेत्र में भी आप अच्छी पहचान एवं शानदार भविष्य बना सकते हैं।
*संस्था सचिव किशन चौधरी एडवोकेट ने बच्चों को बताया कि पेंटिंग ध्यान केंद्रित करने का एक सर्वोत्तम माध्यम है। उन्होने सभी रोटरी पदाधिकारियों का उनके द्वारा किये जाने वाले शैक्षणिक, सामाजिक कार्यों के लिए धन्यवाद किया। रोटरी क्लब के असिस्टेंट गर्वनर संजय गर्ग ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु समस्त विद्यालय प्रबधंन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन विज्ञान अध्यापक अभिषेक द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर प्रतियोगिता के सुंदर आयोजन हेतु रोटरी क्लब की ओर से विद्यालय प्रबंधन से चेयरमैन नरेश संघी, सचिव किशन चौधरी एडवोकेट, उप चेयरमैन कमल संघी, सहसचिव डॉ कर्ण चौधरी व प्राचार्य उदयभान राव को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।*
इस अवसर पर प्रधान नरेश गोगिया, विनोद चौधरी, विनय मित्तल, अस्सिटेंट गर्वनर संजय गर्ग, विजय जिंदल, डॉ॰ एम.एम.रावत, राजकुमार चौधरी, पवन यादव, हितेन्द्र मित्तल, संदीप शुक्ला, प्रियंका संघी, निर्मला जिंदल, नीलम चौधरी, मुकेश यादव एवं गीताजंली चौधरी, संस्था वाइस चेयरमैन कमल संघी, सह सचिव डॉ॰ करण चौधरी, बीपीएस जुनियर एचओडी रेणु गुप्ता, मिडल विंग एचओडी रेणु जैन, सीमा यादव, तरूण सोनी, दिनेश, अमित, इत्यादि स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button