LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

जिला स्पेशल टीम भिवाडी की फरार एवं वान्छित अपराधियों के विरुद्ध धरपकड जारी

संवाददाता दीपक शर्मा की रिपोर्ट 

 

• भिवाड़ी पुलिस से 10 हजार का ईनामी कुख्यात बदमाश सोनु उर्फ उधमी दस्तयाब

• बहरोड थाना से लूट डकैती के मामले में 14 साल से चल रहा था फरार

• शेखावाटी की वाहन लूट, डकैती कि कुख्यात पपीहा गैंग के साथ दिया था वारदातों को अजांम

• करीब आधा दर्जन लूट डकैती के मामलो में सोनू जा चुका है जेल

: भिवाडी पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा लूट, डकैती, रगंदारी, फायरिंग, अवैध हथियार के मामलो में फरार चल रहे बदमाशान की गिरफ्तारी करने के जिला स्पेशल टीम को निर्देश फरमाये जिस पर जिला स्पेशल टीम द्वारा उपरोक्त प्रकार के प्रकरणों में वाछित अपराधियों को चिंहित कर उनकी आसुचनाये सकलित की गई। शेखावाटी की पपीहा गैंग का बदमाश सोनू उर्फ उधमी करीब 14 साल से थाना बहरोड के मुकदमा नम्बर 606/09 धारा 323,341,342,365,395,412 आईपीसी में फरार चल रहा है उक्त गैंग बहुत ही दुर्दान्त प्रवृती की गैगं थी जो माल से भरे ट्रकों को ड्राईवरो सहित किडनैप कर लूट की वारदातो को अन्जाम देते थे। उक्त गैंग के सदस्य सोनू उर्फ उधमी की गिरफ्तारी पर श्रीमान जिला पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 10 रुपये का ईनाम घोषित किया हुआ है जिसकी गिरफ्तारी का टास्क जिला स्पेशल टीम भिवाडी को दिया गया जिस पर टीम द्वारा आरोपी के बारे में मालुमात किया गया

तो पता चला की आरोपी गत 10-12 साल से अपने गांव से रुहपोश है और उसके बारे में किसी को भी पतारसी नही है। टीम द्वारा मुखविरी व तकनीकी रूप से सूचनाऐं सकलित की गई। आज दिनांक 31-07-23 को कानि सुधीर 255 को सूचना मिली की थाना बहरोड के मुकदमा नम्बर 606 / 09 धारा 323, 341, 342,365,395,412 आईपीसी में वाछित 10 हजार का ईनामी बदमाश सोनू उर्फ उधमी तिरोडी की ढाणी थाना झोझूकलां महेन्द्रगड में किसी रिस्तेदारी मे रुका हुआ है। जो वहा पर फरारी काट रहा है आदि सूचना पर टीम द्वारा तिरोडी की ढाणी में जाकर प्राप्त सूचना की पर दबिश दी गई जहा से आरोपी सोनू उर्फ उधमी पुत्र बुलाराम जाति गुर्जर उम्र 30 साल को दस्तयाब किया जाकर सम्बधित थाना बहरोड पर अग्रिम कार्यवाही हेतू सुपुर्द किया गया।

                – दस्तयाब शुदा मुलजिमः-

1- सोनु उर्फ उधमी पुत्र श्री बुलाराम जाति गुर्जर उम्र 30 साल निवासी पथाना थाना बुहाना जिला झुन्झुनू राज |

                -: गठित टीमः-

1. श्री दारा सिहं उ.नि थानाधिकारी कोटकासिम / प्रभारी डीएसटी भिवाडी

2. श्री जसवंत ए.एस.आई डीएसटी भिवाडी

3. श्री सुनील कुमार हैड कानि 220 डीएसटी भिवाडी

4. श्री ओमप्रकाश हैड कानि 88 डीएसटी भिवाडी

5. श्री कुलवीर कानि 285 डीएसटी भिवाडी

6. श्री सुधीर कानि. 255 डीएसटी भिवाडी

7. श्री कृष्ण कुमार कानि 717 साईबर सैल भिवाडी

-विशेष भूमिकाः-

श्री सुधीर कानि. 255 डीएसटी भिवाडी की विशेष भूमिका रही।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button