
संवाददाता जयबीर सिंह (कोटकासिम) अलवर
विश्व हिंदू परिषद प्रान्त संगठन मंत्री राधेश्याम के मुख्य आतिथ्य एंव प्रान्त धर्मप्रसार प्रमुख सीएम भार्गव सान्निध्य व प्रान्त सह प्रमुख बहादुरसिंह की अध्यक्षता मे विहिप धर्मप्रसार कार्यकर्ताओं के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन जोहड़वाला बालाजी मंदिर बाबा नृसिंहदास मन्दिर मे हुआ।समापन समारोह मे अपने उद्बोधन राधेश्याम ने कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्रों मे प्रमाणिकता के साथ कार्य करने का आह्वान कर सनातन संस्कृति के संरक्षण एंव संवर्धन के लिए आवश्यक सुझाव देकर जिले मे घर घर ॐ अंकित करने के अभियान का शुभारंभ किया।सीएम भार्गव ने कार्यकर्ताओं से संकलित वृत का अवलोकन पश्चात आवश्यक सुझाव दिए।
बहादुरसिंह ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए प्रवास के समय किये जाने वाले करणीय कार्यो के बारे में बताया।
पूर्व रात्रि को धर्मप्रसार जिला प्रमुख कालूराजा के नेतृत्व मे सत्संग का आयोजन हुआ।
सम्पूर्ण व्यवस्थाओ को मनमोहन गर्ग,तरुण एंव मंगतूराम यादव के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ता सम्भाल रहे थे।
*कालूराजा*
विहिप धर्मप्रसार जिला प्रमुख।


Subscribe to my channel


