अंजू बनी फातिमा, इस्लाम कबूल करने के बाद नसरुल्लाह से किया निकाह

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान
अलवर..
एंकर :- भारत से पाकिस्तान गई दो बच्चों की मां अंजू ने इस्लाम कबूल करने के बाद मंगलवार को अपने पाकिस्तानी दोस्त से शादी कर ली. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है. अंजू अपने पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्ला के घर पर रह रही है. वे 2019 में फेसबुक पर दोस्त बने थे. इस जोड़े जिला एवं सत्र न्यायाधीश की स्थानीय अदालत में शादी रचाई. अपर दीर जिले के मोहर्रर सिटी थाने के वरिष्ठ अधिकारी मुहम्मद वहाब ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘नसरुल्लाह और अंजू की शादी आज संपन्न हुई. उसके इस्लाम अपनाने के बाद विधिवत निकाह हुआ’.
पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों नसरुल्लाह के परिवार के सदस्यों, पुलिस कर्मियों और वकीलों की मौजूदगी में दीर बाला की जिला अदालत में पेश हुए. मलकंद डिवीजन के उप महानिरीक्षक नासिर महमूद सत्ती ने अंजू और नसरुल्लाह के निकाह की पुष्टि की और कहा कि इस्लाम अपनाने के बाद भारतीय महिला का नाम फातिमा रखा गया है. ‘जियो न्यूज’ की खबर के अनुसार सत्ती ने कहा कि भारतीय महिला को पुलिस सुरक्षा के तहत अदालत से घर भेज दिया गया है.
इससे पहले सोमवार को दोनों कड़ी सुरक्षा के बीच घूमने निकले. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने अपर दीर जिले को चित्राल जिले से जोड़ने वाली लावारी सुरंग की यात्रा की. पर्यटन स्थलों की यात्रा की तस्वीरों अंजू और नसरुल्लाह हरे-भरे बगीचे में बैठे और हाथ पकड़े नजर आ रहे थे. ‘जियो न्यूज’ की खबर के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कैलोर गांव में पैदा हुई और राजस्थान के अलवर जिले में रहने वालीं अंजू ने एक छोटा वीडियो साझा किया जिसमें वह कहती हैं कि वह पाकिस्तान में ‘यहां सुरक्षित महसूस करती हैं’.
अंजू और नसरुल्लाह का प्री-वेडिंग शूट का वीडियो वायरल : राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी से पाकिस्तान में अपने प्रेमी नसरुल्लाह के पास गई अंजू का एक वीडियो वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि हाल में दोनों ने सगाई से पहले एक प्री-वेडिंग शूट कराया है. इसमें दोनों एक साथ घूमते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ भिवाड़ी में अंजू के बच्चे और पति परेशान हैं. बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है.
अंजू ने वीडियो में कहा, ‘मैं सभी को यह संदेश देना चाहती हूं कि मैं यहां कानूनी तौर पर और योजना बनाकर आई हूं. यह दो दिन की बात नहीं है कि मैं यहां अचानक आ गई हूं, मैं यहां सुरक्षित हूं’. अंजू ने कहा, ‘मैं सभी मीडियाकर्मियों से अनुरोध करती हूं कि वे मेरे रिश्तेदारों और बच्चों को परेशान न करें’. अंजू की शादी राजस्थान में रहने वाले अरविंद से हुई थी, उनकी 15 साल की बेटी और छह साल का बेटा है.
वाघा बॉर्डर से गई थी पाकिस्तान: अंजू वाघा-अटारी सीमा के जरिए भारत से वैध तरीके से पाकिस्तान गई थी. पाकिस्तान के गृह मंत्रालय की ओर से नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग को भेजे गए आधिकारिक दस्तावेज के मुताबिक, अंजू को केवल अपर दीर जिले के लिए 30 दिन का वीजा मंजूर करने का फैसला किया गया है.
अंजू 20 अगस्त को भारत आएगी: नसरुल्लाह शेरिंगल स्थित विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक है और पांच भाइयों में सबसे छोटा है. नसरुल्लाह ने स्थानीय अधिकारियों को दिए हलफनामे में कहा था कि उनकी दोस्ती में प्रेम का कोई कोण नहीं है और अंजू 20 अगस्त को भारत लौट जाएंगी. हलफनामे के मुताबिक वह अपर दीर जिले से बाहर भी नहीं जाएगी. अपर दीर के जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) मुश्ताक खान ने सोमवार को कहा था, ‘वह एक महीने के वीजा पर पाकिस्तान आई है और उसके सभी दस्तावेज वैध हैं. खान के हवाले से ‘जियो न्यूज’ ने कहा ‘अंजू प्यार के खातिर नई दिल्ली से पाकिस्तान आई है और यहां खुशी से रह रही है’.

Subscribe to my channel


