LIVE TVबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

भाजपा ओबीसी मोर्चा शहर बीकानेर के जिलाध्यक्ष राजाराम सिगड़ के नेतृत्व में “नहीं सहेगा राजस्थान” के तहत मंगलवार भाजपा ओबीसी मोर्चा व भाजपा किसान मोर्चा ने संयुक्त रूप से किया अनाज मण्डी बीकानेर के सामने धरना-प्रदर्शन

जलाई किसानो के लोन की प्रतियाँ।  किसानों को माटी का तिलक लगाकर 1 अगस्त को जयपुर चलने का दिया निमंत्रण।

ब्यूरो चीफ डॉ. राम दयाल भाटी बीकानेर 

 

बीकानेर, 25 जुलाई- भाजपा के प्रदेशभर में जारी “नहीं सहेगा राजस्थान” कार्यक्रम के तहत मंगलवार भाजपा ओबीसी मोर्चा शहर-देहात व भाजपा किसान मोर्चा द्वारा संयुक्त रूप से बीकानेर अनाज मण्डी (रोडवेज बस स्टैंड रोड) के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने मंगलवार घरना-प्रदर्शन करते हुवे लोन व गिरदावरी की प्रतियाँ

जलाई। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर ने कहा की प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कुशासन और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा द्वारा शुरु किया गया “नहीं सहेगा राजस्थान” कैम्पेन जन-जन की आवाज बन चुका है। प्रदेश की जनता कांग्रेस की जन विरोधी व भ्रष्ट सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंक देना चाहती है।भाजपा ओबीसी मोर्चा शहर जिलाध्यक्ष राजाराम सिगड़ व “नहीं सहेगा राजस्थान” के बीकानेर देहात के ज़िला संयोजक भंवरलाल जांगिड़ ने बताया कि किसानों के साथ राज्य सरकार द्वारा किसानों के संपूर्ण ऋण माफी का जो झूठा वादा किया इसके विरोध में ऋण व कुर्की के कागज जलाकर धरना-प्रदर्शन किया गया। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर चौधरी ने बताया कि किसानों को माटी का तिलक लगाकर 1 अगस्त को जयपुर चलने का निमंत्रण दिया गया है। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर, देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, ओबीसी मोर्चा शहर जिलाध्यक्ष राजाराम सिगड़,नहीं सहेगा राजस्थान के बीकानेर देहात के ज़िला संयोजक भंवरलाल जांगिड़, सांगीलाल गहलोत, इमरान कायमखानी, विरेन्द्र करल, लक्ष्मण गुरिया,दिनेश संवाल, रूघराम कड़वासरा, रामस्वरूप घायल, दिलीप पुरी, नरसिंह सेवग, महेन्द्र कुमार, नवल प्रजापत,मदन सियाग ,पुरषोतम, नितिन चन्द्रप्रकाश ,रवि ,अंकित ,गिरीराज चारण,

शिवप्रजापत ,करणपाल,मुकेश स्वामी ,

रोहित तंवर ,भवानी सोनी ,रामचंद्र दैया ,घनश्याम गहलोत,सवाईसिंह ,अरविंद सिंह चारण,अशोक,करण सिंह ,दिनेश सारस्वत, हनुमान सिंह, दीपक यादव, पूनम चंद पूनियां,चतर सिंह,दिनेश संवाल आदि मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button