अलवर के कोटकासिम क्षेत्र में बिगड़ी सड़कों से स्कूल जाने वाले बच्चों को खतरा
राजस्थान,अलवर के कोटकासिम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सड़क अहीर बासना से लेकर मांघा का माजरा आने वाली सड़कों की हालत इतनी बुरी है कि स्कूल जाने वाले छोटे- छोटे बच्चों के आने -जाने के लिए बनी बड़ी मुसीबत

*सांवददाता जयबीर सिंह (कोटकासिम) अलवर राजस्थान

*अहीर बासना* गांव को *मांघा का माजरा गांव से जोड़ने वाली सड़क खस्ता हाल हो चुकी है।* ग्रामीण कई बार शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार *अधिकारी व क्षेत्रीय विधायक इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है।* ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के जर्जर होने के कारण आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया है कि वर्तमान सड़क इतनी खस्ता हाल हो चुका है कि गड्ढों और गिट्टी के अलावा कुछ भी नजर नही आ रहा है। वहीं अहीर बासना से गांव – मांघा का माजरा, बासनी, जाट भगोला, आने के लिए इस मार्ग का सबसे अधिक उपयोग किया जाता हैं। इसी कारण 24 घंटे इस मार्ग का उपयोग किया जाता हैं, जिससे स्कूली बच्चों के गिरने घायल होने की संभावना बनी हुई है।
इस बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों की मांग को देखते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग ने खस्ताहाल सड़क की आंशिक मरम्मत कराकर महज खानापूर्ति की थी। इसके बाद इस सड़क को स्थाई नहीं बनाया गया और अब फिर से सड़क बदहाल हो गई है। इसमें जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिन में भरा पानी राहगीरों और स्कूल आने जाने वाले विद्यार्थियों के लिए मुसीबत बन रहा है।इसके बाद भी जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसको लेकर लोगों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है।
ग्रामवासियों ने बताया कि कच्ची सड़क को पक्की सड़क में तब्दील किए जाने के लिए कई बार सरपंच, सचिव समेत उच्चाधिकारियों से इस मामले की शिकायत की गई है। इसके बाद भी इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। हाल ही के दिनों में मामूली बारिश होने पर सड़क पर इस कदर कीचड़ मच गया कि यहां से लोगों का आना जाना बाधित हो गया हैं।
मौके पर पहुँचे अहीर बासना विद्यालय के प्रिंसिपल और टीचर और बच्चों के माता -पिता और आस -पास के गावों के लोग मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


