गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के टिकरी के युवक की हरियाणा पुलिस की कस्टडी में हुई मौत

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान
गोविंदगढ़ अलवर
गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के टिकरी के युवक की हरियाणा पुलिस की कस्टडी में हुई मौत के मामले में आज क्षेत्र के हजारों लोग पुलिस थाना गोविंदगढ़ पहुंचे जहां पर अलवर सदर शेर मोहम्मद के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस के द्वारा क्षेत्रीय पुलिस को सूचना दिए बिना 20 जुलाई को टिकरी के गांव से ले जाया गया और आज पुलिस हिरासत में उनकी मृत्यु की सूचना परिजनों को मिली जिसको लेकर स्थानीय लोगों के द्वारा विरोध दर्ज कराया गया । गोविंदगढ़ पुलिस थाने में हरियाणा पुलिस के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए लोग पहुंचे लेकिन घटना हरियाणा की होने के कारण उन्हें वही मामला दर्ज कराने के लिए कह दिया गया इस दौरान हजारों की संख्या में लोग पुरानी तहसील एवं पुलिस थाना गोविंदगढ़ पहुंच चुके थे। वहीं स्थानीय विधायक साहब के जुबेर खान एवं मेवात विकास बोर्ड के चेयरमैन जुबेर खान के नहीं पहुंचने पर लोगों में नाराजगी भी देखी गई
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरीदाबाद के साइबर क्राइम थाने में 13 जुलाई को धारा 419 420 में एक मामला दर्ज कराया गया जिसमें अज्ञात व्यक्ति के द्वारा कोलकाता में फ्लैट खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी के नाम पर करीब 1,89 ,994 रुपए हड़पने की प्राप्त हुई जिस पर साइबर अपराध एनआईटी फरीदाबाद में मामला दर्ज हुआ जिसकी मामले की जांच करने पर 20 जुलाई को टिकरी गांव निवासी सैकुल को हरियाणा पुलिस से लेकर गई थी और आज 23 जुलाई को परिजनों को उसकी मौत की खबर मिली
वही परिचितों का कहना था कि सैकुल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था और पहले जयपुर और अब कुछ माह से अलवर रहकर वह तैयारी कर रहा था उसका धोखाधड़ी और ओएलएक्स जैसे कार्यों से कोई लेना-देना नहीं था वह यहां पर एक साजिश का शिकार हुआ है
गौरतलब है कि स्कूल की शादी 2 माह पूर्व ही हुई थी और उसकी पत्नी के हाथों से अभी मेहंदी का रंग भी फीका नहीं पड़ा और इस बड़े घटनाक्रम ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है सैकुल खान परिवार का बड़ा बेटा था और उनके सर पर पिता का साया भी नहीं है अब उसका छोटा भाई ही इस परिवार में शेष है जो इस गम के साए में फरीदाबाद पुलिस थाने के चक्कर काट रहा है
घटना के बाद अलवर सदर शेर मोहम्मद लियाकत, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामहैत जाटव मंडी चेयरमैन फजरूदीन खान नसवारी सरपंच अनवर खान फाहरी सरपंच सहीत हजारों की संख्या में लोग पुलिस थाना गोविंदगढ़ पहुंचे

Subscribe to my channel


