LIVE TVउत्तर प्रदेशजालौनब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
यूपी के उरई जालौन में सुरक्षा विशेष दल द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास

संवाददाता, मोनू शर्मा ब्यूरो चीफ,
उरई जालौन,जनपद के समस्त थानों पर गठित महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत आबादी क्षेत्र, बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रो में पहुंचकर बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी एवं उनके अधिकारों के सम्बन्ध में जागरूक किया जा रहा है। महिला सुरक्षा विशेष दल ने बालिकाओं एवं महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर- 1090, 1076, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन- 181, यूपी 112 आदि के बारे में जानकारी दी गई तथा किसी भी अप्रिय घटना के बारे में संदेह होने पर उक्त नंबर या तत्काल थाना पुलिस को सूचित करने के बारे में बताया गया । महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा सार्वजनिक स्थानों के आस-पास बेवजह घूम रहे युवकों से पूछताछ कर चेतावनी दी गयी तथा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गयी।

Subscribe to my channel


