LIVE TVधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा

लोकसंस्कृति संरक्षण प्रकोष्ठ के सदस्य गीता यादव ने पोते के जन्मदिन पर पौधारोपण और प्रकृति संरक्षण संगोष्ठी का आयोजन किया”

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

 

लोकसंस्कृति संरक्षण प्रकोष्ठ एवं मिशन महेन्द्रगढ़ अपना जल अभियान सदस्य गीता यादव ने अपने पोते आदित्य राव का जन्मदिन पौधारोपण व प्रकृति संरक्षण सन्देश के साथ मनाया। लोकसंस्कृति संरक्षण प्रकोष्ठ सदस्यों द्वारा हरा भरा महेन्द्रगढ़ अभियान के तहत प्राचार्या गीता यादव के हुडा सैक्टर एक स्थित आवास पर रूपेंद्र कुमार व पूनम यादव की विशेष उपस्थिति में प्रकृति संरक्षण संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सभी सदस्यों ने लोकगीत गाए और परिवार के हाथों पौधारोपण करवाया व सभी को पौधे वितरित किए । सेवानिवृत प्राचार्या गीता यादव के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में समाजसेविका डॉ कृष्णा आर्या ने
‘इस कुल का ये दीपक प्यारा बालक आयुष्मान हो
तेजस्वी, वर्चस्वी, निर्भय सर्वोत्तम विद्वान हो’
गीत के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए बताया की लोक संस्कृति संरक्षण प्रकोष्ठ एवं मिशन महेन्द्रगढ़ अपना जल टीम द्वारा सन 2014 से निरंतर जन्मोत्सव, जन्मदिन एवं सालगिरह आदि शुभ अवसरों पर पौधारोपण करवाया जा रहा है और इस कड़ी में बारिश के इस सीजन में हजारों पौधों का रोपण किया जा चुका है। इसके साथ ही उस परिवार की उस पौधे के पालन पोषण की भी जिम्मेदारी लगाई जाती है इस प्रकार विशेष अवसरों पर लगाए गए पौधों के साथ परिवार का जुड़ाव भी होता है इसलिए हमें ऐसे अवसरों पर आर्टिफीसियल सामान की बजाय पौधे भेंट करने चाहिए और पौधारोपण अवश्य करना चाहिए ताकि बच्चों में प्रकृति संरक्षण के संस्कार पैदा होते हैं । इस अवसर पर सरला देवी, यशपाल यादव, मीरा वर्मा, ललिता यादव, सुमन, सीमा, रीतू, मनीषा, करिश्मा, सुषमा रानी, परमानन्द दीवान आदि उपस्थित रहे और सभी ने गीतों के माध्यम से रुपेश, पूनम, आदित्य व परिवार को आशीर्वाद दिया व प्रकृति संरक्षण की शपथ ली ।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button