राजस्थान अलवर जिला स्पेशल टीम भिवाड़ी की फरार एवं वांछित अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही जारी

संवाददाता जयबीर सिंह (कोटकासिम) अलवर, राजस्थान की खास रिपोर्ट

भिवाड़ी पुलिस के जिला स्पेशल टीम प्रभारी दारासिंह के नेतृत्व में टीम की फरार एवं वांछित अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी बहरोड पुलिस थाने से हत्या के मुक़दमे में 7 साल से फ़रार 2-2 हज़ार के ईनामी आरोपी दीपक व नवीन एवं राजकुमार को किया गिरफ्तार।
2000-2000 रूपये के 3ईनामी बदमाश 173(8) सीआरपीसी में फरार चल रहे दीपक व नवीन एवं राजकुमार को किया गया गिरफ्तार।
आरोपी पुलिस थाना बहरोड़ से हत्या के मामले में 7 साल से चल रहे थे फरार।
दिनांक 16/07/2023 को सुधीर कानि,255 डीएसटी भिवाड़ी को सूचना मिली कि पुलिस थाना बहरोड़ के मुकदमा नंबर 531/2016 धारा 302,34, भादस पुलिस थाना बहरोड़ में 2000 के 3 ईनामी बदमाश 178(8)सीआरपीसी में फरार आरोपी दीपक व नवीन एवं राजकुमार निवासीयान मोहताबाद गोठड़ा थाना धोज जिला फ़रीदाबाद हरियाणा जो फरीदाबाद से सोहना हरियाणा कि तरफ जा रहा था।सूचना मिलते ही भिवाड़ी पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। जिसमें सुधीर कानि,255 डीएसटी भिवाड़ी का रहा अहम योगदान।
:-गठित टीम के सदस्य :-
1. दारा सिंह उ0नी0 प्रभारी डीएसटी भिवाड़ी /थानाधिकारी कोटकासिम।
2. जसवंत सिंह एएसआई डीएसटी भिवाड़ी।
3. योगेश हैड कानि, 221 डीएसटी भिवाड़ी।
4. गोपीचंद कानि, 526 डीएसटी भिवाड़ी।
5. सुधीर कानि,255 डीएसटी भिवाड़ी।
6. कुलवीर कानि,285 डीएसटी भिवाड़ी।
7.कृष्ण कुमार कानि,717 साईबर सैल भिवाड़ी।
:-विशेष भूमिका :-
*सुधीर कानि,255 डीएसटी भिवाड़ी की रही अहम भूमिका रही।*
विकास शर्मा पुलिस अधीक्षक जिला भिवाड़ी के आदेश अनुसार जैर तफ़्तीश प्रकरणों एवं वांछित फरार आरोपियान की धरपकड़ हेतू चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाते हुये विपिन शर्मा अति0 पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी, सुजीत शंकर (आईपीएस) सहायक पुलिस अधीक्षक के सुपरविजन में,दारा सिंह उ0नि0 प्रभारी डीएसटी भिवाड़ी /थानाधिकारी कोटकासिम के निर्देशन में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये पुलिस थाना बहरोड़ के मुकदमा नंबर 531/2016 धारा 302,34, भादस पुलिस थाना बहरोड़ में 2000 के ईनामी 178(8)सीआरपीसी में फरार आरोपी दीपक व नवीन एवं राजकुमार निवासीयान,मोहताबाद गोठड़ा थाना धोज जिला फ़रीदाबाद को गिरफ्तार किया गया। जिसमें सुधीर कानि,255 डीएसटी भिवाड़ी की विशेष भूमिका रही।
Subscribe to my channel


